फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   95 thousand rupee stole from bank account

लॉक डाउन में नौकरी छूटी, घर आए तो साइबर साइबर ठग ने ठगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
95 thousand rupee stole from bank account
मुरादाबाद। लॉक डाउन में नौकरी छूटी तो युवक अपने घर लौट आया और यहां खेतीबाड़ी करने लगा। इसी दौरान साइबर ठग ने उससे गूगल पे एप डाउन लोड करा उसके खाते से 95 लाख 477 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक राहुल कांठ के पहाड़मऊ का निवासी है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह दिल्ली मेट्रो ट्रेन में नौकरी करता था। लॉक डाउन में मेट्रो का संचालन बंद हो गया। इसके बाद युवक अपने घर लौट आया। यहां आकर वह अपने परिवार के साथ खेतीबाड़ी का कार्य करने लगा। राहुल ने बताया कि पहाड़ मऊ निवासी एक युवक ने उसके मोबाइल पर गूगल पे एप डाउन लोड करा दिया। इसके बाद गूगल पे एप को उसके बैंक खाते से लिंक करा दिया। तीन दिन बाद एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने युवक को झांसे में लेकर उसके खाते से चार बार में 95 हजार 477 रुपये उड़ा लिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कांठ थाने में दी, तब उसे साइबर थाने भेज दिया गया। खाते से उड़ाई गई रकम एक लाख से कम होने पर साइबर थाने में भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। तब उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी ठग के खिलाफ कार्रवाई और अपनी रकम वापस कराने की मांग की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कांठ थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

युवक के खाते से उड़ाए बीस हजार रुपये
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला मंगल बाजार मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने बीस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक रॉकी हरथला मंगल बाजार मोहल्ला निवासी है। उसका एकाउंट एचडीएफसी बैंक शाखा में है। रॉकी ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को साइबर ठगों नेे उसके खाते से बीस हजार रुपये निकाल लिए हैं। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed