फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   95 new corona patient in moradabad

अस्पताल पहुंचने से पहले संक्रमित की मौत, 95 नए कोरोना मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
95 new corona patient in moradabad
मुरादाबाद। दो दंपती, सगे भाई और बाल सुधार गृह से तीन किशोर संक्रमित मिले हैं। उधर, टीएमयू पहुंचने से पहले ही एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार को 95 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 152 और अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 9187 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी 75 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। बुजुर्ग को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से टीएमयू भेजा गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले बुजुर्ग ने दोपहर एक बजे दम तोड़ दिया। सीएमओ ने दावा कि पिछले पांच दिन में कोरोना से पहली मौत हुई है। इसमें भी बुजुर्ग को घर से अस्पताल तक पहुंचाने में देरी हुई है। शुक्रवार को कोरोना के 95 पॉजिटिव मरी मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन में 11, आरटीपीसीआर में 62 मरीज हैं। बाकी मरीज निजी लैब और निजी अस्पताल से मिले हैं। एंटीजन में 2147 जांचें की गई। 11 पॉजिटिव में मझोला से दो, टाउन हॉल से दो, किसरौल से एक, बंगला गांव से दो, हरथला से एक, कुंदरकी से एक, ठाकुरद्वारा से दो मरीज हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसी से 1067 की रिपोर्ट जारी
आरटीपीसीआर से 1067 सैंपलों की रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें 839 निगेटिव और 62 पॉजिटिव हैं। 52 रीपिड और 114 प्रतीक्षारत सैंपल हैं। मरीजों में कांठ रोड जीएसटी विभाग, बाल सुधार गृह से तीन किशोर, पुलिस लाइन से एक कर्मचारी, एमडीआईसी कांठ से चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। कुंदरकी से बुजुर्ग दंपती, सैदलपुर से दो साल का बच्चा और उसकी रिश्तेदार संक्रमित आई है। बाजार गंज से चार लोग, साहू नगला से सात और आठ साल के बच्चे समेत परिवार पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। तिगरी से भी छह लोग, सूरज नगर से दंपती संक्रमित मिला है। पाकबड़ा, बिलारी, नगला जाट, भोजपुर, बुद्धि विहार, लाकड़ी फाजलपुर, हनुमान नगर, गोविंद नगर, लाइनलपार और दीन दयाल नगर से मरीज मिले हैं। निजी लैब से पीलीकोठी, मानसरोवर, अशोक नगर, आवास विकास, ठाकुरद्वारा, गोकुल विहार और आबिद नगर से मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कोरोना मीटर
------------------
-आज के मरीज 95
- अब तक मरीज 9187
- आज की मौत 01
- अब तक मौत 152
- अब तक स्वस्थ्य 8051
- एक्टिव मरीज 984
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed