{"_id":"5cd5db67bdec22076f5109a4","slug":"91557519207-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीमपुर में रोकी काशी एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीमपुर में रोकी काशी एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार दोपहर हकीमपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। रेलवे स्टेशन पर हैंडपंप खराब था। भीषण गर्मी में यात्री को भी तरस गए। स्टेशन के बाहर किसान के घर में लगे नल से पानी लाना पड़ा। देर तक ट्रेन रवाना नहीं हुई तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। पचास मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई।
मुरादाबाद रेल मंडल में रेल पटरियों पर कार्य चल रहा है। शुक्रवार को डाउन लाइन पर मरम्मत चल रहा था। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस अमरोहा से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। ट्रेन दो बजकर 40 मिनट पर हकीमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। काफी देर तक ट्रेन रवाना नहीं हुई तो गर्मी में यात्री परेशान होने लगे। वह पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे तो हैंडपंप भी खराब मिला। जिस कारण उन्हें पानी के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर एक किसान के घर पानी लेने पहुंचे। किसान के नल पर ही यात्रियों की भीड़ लग गई। इसके बाद ही ट्रेन रवाना नहीं की गई। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तब टीटीई स्टाफ ने बताया कि आगे ट्रैक पर कार्य चल रहा है। जिस कारण ट्रेन को रोका गया है। तीन बजकर चालीस मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।