फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तीन केंद्रों पर होगी इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा

तीन केंद्रों पर होगी इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
तीन केंद्रों पर होगी इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा
मुरादाबाद। अब्दुल कलाम तकनीक विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को होगा। मुरादाबाद में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की उपस्थिति की सत्यता के लिए सख्ती की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। साथ ही आनलाइन निगरानी होगी।
विज्ञापन

करीब एक लाख से अधिक अभ्यर्थी बीटेक, एमबीए, बीवॉक, बीआर्क समेत अन्य पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा देंगे। केंद्र 21 शहरों में बनाए गए हैं, जिसमें मुरादाबाद जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र बिजनौर में बनाया है। मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी को चारों केंद्रों का नोडल केंद्र बनाया है। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा। इसमें एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर जनरल अवेयरनेस, लिटरेट इंट्री इन इंग्लिश, एप्टीट्यूट टेस्ट फार डिप्लोमा होल्डर्स इन फार्मेसी और डिप्लोमा होल्डर्स लिटरेल इंट्री इन इंग्लिश की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होगी। पेपर एक व दो भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। तीसरा पेपर एप्टीट्यूट टेस्ट फार आर्किटेक्चर एंड डिजाइन, पेपर छह एमबीए, एमसीए कोर्स की परीक्षा दोपहर तीन बजे से 5:30 बजे तक होगी। निदेशक एमआईटी डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ से नोडल अधिकारी आ रहे हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र अध्यक्ष, दो सहायक केंद्र अध्यक्ष और दो नोडल समन्वयक निगरानी करेंगे। चारों केंद्रों पर साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रश्नपत्र सुबह में पोस्ट ऑफिस से लिए जाएंगे। इस दौरान वीडियोग्राफी भी होगी। अभ्यर्थियों के पास इंटरनेट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र होगा। इसका मिलान परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए प्रवेश पत्र से किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश दे दिया जाएगा। विवि परीक्षा समन्वयक प्रो. विनीत कंसल के अनुसार रविवार को सुबह छह बजे से वार रूम बनाकर सभी केंद्रों से आनलाइन पोर्टल और व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed