{"_id":"5ca51a71bdec22145544f4c6","slug":"91554324081-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को मतदान केंद्र तक ले जाएंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को मतदान केंद्र तक ले जाएंगी छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 23 अप्रैल को मुरादाबाद में लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। इसमें बढ़चढ़ कर भागीदारी करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बुधवार को मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में अमर उजाला के मतदान का आह्वान कार्यक्रम में छात्राओं ने परिजनों को मतदान कराने का संकल्प लिया।
शिक्षिका सुनीता सिंह ने कहा कि हर पांच साल पर चुनाव आते हैं। विधानसभा चुनाव में सिर्फ प्रदेश में ही प्रतिस्पर्धा रहती है, लेकिन लोकसभा चुनाव में पूरा देश चुनावी रंग में रंग गया है। हमें अपने देश के नेतृत्व के लिए योग्य और गंभीर व्यक्तित्व का चयन करना है। इसके लिए मतदाताओं को पूरी ईमानदारी, गंभीरता और निष्पक्षता से प्रतिभाग करना होगा। प्रत्याशियों को प्रलोभन और झांसे में नहीं आकर अपने मत का सही प्रयोग कर देश निर्माण में योगदान करना है। छात्राओं की उम्र 18 वर्ष से कम होने की वजह से उनकी जिम्मेदारी अपने परिजनों से मतदान कराने की है। इस दौरान ज्योति गुप्ता, रेनुका गोयल, अंजलिका माइकल, रूबी मैसी, अरुना, कृतिका मैसी, निधि पाल, कविता आदि मौजूद रहीं।