{"_id":"5c78482abdec22736c04db8d","slug":"91551386666-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एक्सप्रेस का ब्रेक जाम, कुंभ का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एक्सप्रेस का ब्रेक जाम, कुंभ का इंजन फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को एक जगह अमृतसर मेल का ब्रेक जाम हो गया, जबकि दूसरी जगह कुंभ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से दोनों जगह रेल संचालन बाधित हुआ। ब्रेक ठीक करने के बाद अमृतसर मेल रवाना की गई। जबकि दूसरा इंजन लगाकर कुंभ को रवाना कर रेल संचालन चालू कराया गया।
गुरुवार सुबह अमृतसर मेल अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। ट्रेन दलेर नगर रेलवे स्टेशन से गुजरी तो ब्रेक से चिंगारी निकल रही थी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अगले स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर ब्रेक चेक किए गए। जिसमें ब्रेक जाम होने की वजह से चिंगारी निकलने का पता चला। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ब्रेक ठीक किया गया। इसके बाद पौने बारह बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। जिसकी वजह से अमृतसर मेल, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, फिरोजपुर से धनबाद जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी रोक दी गई थी। इसके अलावा टोडरपुर में कुंभ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से मौके पर ट्रेन 80 मिनट तक रुकी रही। सवा ग्यारह बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की। इसके अलावा गढ़ मुक्तेश्वर में मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई।