{"_id":"5c6db802bdec225fe96d7a26","slug":"91550694402-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेयर में तीसरे दिन बढ़ी खरीददारों की चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेयर में तीसरे दिन बढ़ी खरीददारों की चहलकदमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे आईएचजीएफ दिल्ली स्प्रिंग फेयर के तीसरे दिन बुधवार को विदेशी खरीदारों की संख्या में इजाफा होने से निर्यातकों में उत्साह है। निर्यातकों का कहना है कि विदेशी ग्राहकों की निगाहें मुरादाबाद के स्टॉल्स पर कुछ नया ढूंढ रही हैं।
स्प्रिंग फेयर के तीसरे दिन पहुंचे विदेशी खरीदारों ने उन निर्यातकों के स्टॉल्स पर रुचि दिखाई, जिनके पास कुछ नया था। विदेशी ग्राहकों ने पीतल और कांच के साथ ही एल्युमीनियम और लोहे के बने उत्पादों में भी रुचि दिखाई है। एल्युमीनियम और लोहे का आर्षक उत्पाद भी पॉलिश के साथ मुरादाबाद के स्टॉल्स पर चमक बिखेर रहे हैं। निर्यातकों ने अलग - अलग देशों की लाइफ स्टाइल के हिसाब से अपने उत्पादों को तराशा है। वाइन होल्डर भी अलग - अलग डिजाइन में तैयार किए गए हैं। पीतल के पुराने परंपरागत बर्तन और आकर्षक डिजाइनर उत्पाद भी कुछ निर्यातकों ने अपने स्टॉल्स पर सजाए हैं। निर्यातकों को उम्मीद है कि विदेशियों को लुभा रहे यह उत्पाद उन्हें अच्छे कारोबारी आदेश दिलाकर जाएंगे।