{"_id":"5c06e793bdec221c8f68bca6","slug":"91543956371-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलिंग टीम के साथ डीआरएम ने किया ट्रैक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलिंग टीम के साथ डीआरएम ने किया ट्रैक का निरीक्षण
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में पिछले चार दिन में एक के बाद एक कई जगह रेल पटरियां चटकने के मामले सामने आने से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। मंगलवार शाम खुद डीआरएम अजय कुमार सिंघल रेल ट्रैक पर उतरे। उन्होंने पेट्रोलिंग टीम के साथ मूंढापांडे से दलपतपुर के बीच रेल पटरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि किस तरह पेट्रोलिंग टीम ट्रैक का निरीक्षण करती है। इसके अलावा उन्होंने पेट्रोल मैन, की मैन, ट्रैक मैन व ट्रैक से जुड़े सभी ब्रांचों के अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैक में किसी भी तरह की कोई दिक्कत दिखाई दे तो उसकी सूचना देने में देरी न करें।
मंडल के धमौरा में पैसेंजर ट्रेन के सात डिब्बे और एक गार्ड बोगी पटरी से उतर गई थी। जिसमें गार्ड घायल हो गया था। गनीमत रही थी कि पैसेंजर ट्रेन खाली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि रेल पटरी चटकी होने की वजह से डिब्बे पटरी से उतरे थे। हालांकि अभी जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है। इस हादसे के बाद से ही मंडल में ट्रैकों की विशेष निगरानी की जा रही है। सभी ब्रांचों को अलर्ट किया गया है। मंगलवार शाम डीआरएम ने भी ट्रैक का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान कोई गड़बड़ी नहीं की। फिर भी उन्होंने ट्रैक से जुड़े सभी ब्रांचों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं।
सर्दियों ने बढ़ाई रेल अफसरों की चिंता
मुरादाबाद। सर्दियाें ने रेल अफसरों की चिंता बढ़ा दी। पिछले चार दिन में मंडल में पंद्रह जगह रेल पटरियां चटकी मिलीं। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने समय रहते रेल पटरियां टूटी देख लीं और उन्होेंने रेलवे कंट्रोल में इसकी जानकारी देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा कर हादसे बचा लिए। वरना ट्रेनें टूटी पटरी से गुजरती तो हादसे हो सकते थे। एक दिसंबर को मंडल में तीन जगह रेल पटरियां चटकी थीं। चुड़ियाला, चकराज मल और कहीलिया के पास रेल पटरियां टूटी मिली थीं। रविवार को दो जगह रेल पटरियां चटक गई थीं। सोमवार को दिसंबर को रामपुर, बुंदकी और चकराज मल में ट्रैक चटक गया। इसके अलावा मंगल वार को फिर दो जगह रेल पटरियां चटकी मिलीं। सर्दियां बढ़ने के साथ ही रेल पटरियां भी जवाब देने लगी हैं।