फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तीन साल बाद शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक् शन शुरू

तीन साल बाद शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक् शन शुरू

Wed, 05 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
तीन साल बाद शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्
शन शुरू
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तीन साल बाद फिर से शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठना शुरू हो गया। मंगलवार को पीलीकोठी स्थित कार्यालय से नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा व मेयर विनोद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहनों को रवाना किया। पहले दिन कांठ रोड के मोहल्ले व कालोनियों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया गया। घर घर जाकर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी चंडीगढ़ की कंपनी को सौंपी गई है।
महानगर में ए टू जेड कंपनी को घर घर से कूड़ा उठाने की कमान सौंपी गई थी। जबकि कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी के पास थी। लेकिन कंपनी से शहर में कूड़ा कलेक्शन बंद कर दिया था। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी तेजी से चल रही है। अब नगर निगम ने तीन साल बाद चंडीगढ़ की कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को इसी शुरुआत की गई। वार्ड संख्या पांच और छह में दस वाहनों को भेजा गया और घर घर जाकर कूड़ा उठाया गया। जबकि दिल्ली से भी एक कंपनी मुरादाबाद आई और नगर निगम अफसरों से वार्ता की। नगर निगम इस बार किसी एक कंपनी को पूरे शहर से कूड़ा उठाने का ठेका नहीं दे रही है। उप आयुक्त अब्दुल बासित ने बताया कि वार्ड संख्या पांच और छह से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू हो गया है। कंपनी घरों से उठाकर उठाकर जाएंगी और कूड़ा घरों में डालेगी। यहां नगर निगम की टीम उठाकर उठाकर ले जाएगी।
विज्ञापन


अमृत योजना से चमकेंगे शहर के पार्क
मुरादाबाद। शासन से आई टीम ने मंगलवार को शहर के सात पार्कों को निरीक्षण किया। इन पार्कों की क्या हालत और यहां क्या क्या कार्य करा जा सकता है। टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिससे शासन को सौंपा जाएगा। इसके बाद इन पार्कों पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम ने मंगलवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ पंडित नगला, मधुबनी, दीन दयाल नगर और कंपनी बाग, हर्बल पार्क का निरीक्षण किया। अपर निर्देशक एके गुप्ता के नेतृत्व में आई टीम ने पार्कों को देखा। इन पार्क में फुटपाथ, बैठने के लिए बेंच, बच्चोें के लिए झूले लगाए जाएंगे। अमृत योजना के तहत शहर के सात पार्कों पर तीन करोड़ से ज्यादा खर्च किया जाना है। निरीक्षण करने के बाद टीम ने नगर निगम अफसरों के साथ बैठक की।


गीले सूखे कूड़े के लिए पांच सौ डस्टबीन रखे जाएंगे
मुरादाबाद। शहर में गीला और सूखा कूड़ा डालने के लिए पांच सौ डस्टबीन के जोड़े रखे जा रहे हैं। कुछ मोहल्लों में इन डस्टबीन को रखा भी जा चुका है। हरे और नीले रंग के इन डस्टबीन से नगर निगम की टीम उठाकर उठाकर ले जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटे नगर निगम ने शहर में बाजार और कॉमर्शियल क्षेत्रों में इन डस्टबीन को रखने का निर्णय लिया है। उप नगर आयुक्त अब्दुल बासित ने बताया कि कई काफी जगह डस्टबीन रखे जा चुके हैं।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed