फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सामान्य से आधी हुई है बारिश

सामान्य से आधी हुई है बारिश

Sat, 28 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सामान्य से आधी हुई है बारिश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को तापमान में कमी होने से थोड़ी राहत मिली। सावन की शुरूआत रिमझिम फुहारों केसाथ होने से लोगों ने जमकर मस्ती की। दो दिन में 111 मिमी बारिश हुई है। शनिवार व रविवार को हल्की फुहार पड़ने का पूर्वानुमान है।
औसत मानसून रहने पर जिले में 450 मिमी बारिश अभी तक हो जानी चाहिए थी। इस बार मानसून कमजोर रहने से सूखे जैसे हालात बनते जा रहे हैं। 450 मिमी के सापेक्ष जिले में शुक्रवार शाम तक (जून-जुलाई दोनों माह में) 275.4 मिमी बारिश ही हो सकी है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 66.6 मिमी, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 37.2 मिमी और शुक्रवार सुबह से शाम नौ बजे तक 12 घंटे में कुल 7.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार व रविवार को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तापमान में कम आने से लोगों को राहत की अहसास हुआ। बृहस्पतिवार केमुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी आई। यह गिरकर 29.2 सेल्सियस रह गया। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन प्वाइंट की कमी होकर यह 25.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। शविार व रविवार को तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन उमस से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योष्ठ माह के भयंकर सूखे में रहने और भीषण गर्मी से लोगों के परेशान रहने के सापेक्ष सावन महीने की शुरूआत अच्छी हुई है। कई क्षेत्रों में जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं दिनभर लोगों ने रिमझिम फुहारों का आनंद लिया। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर निसार अहमद ने बताया कि बारिश केलगातार होने की जरूरत है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त माह में बारिश सामान्य रहेगी।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed