फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पेड गिरने से चार मकान क्षतिग्रस्त

पेड गिरने से चार मकान क्षतिग्रस्त

Mon, 04 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पेड गिरने से चार मकान क्षतिग्रस्त
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तूफान में मंडी की चारदीवारी के पास खड़े पेड़ों के गिरने से एकता विहार कालोनी के चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तीसरे दिन भी मंडी सचिव के बाहर होने के चलते पेड़ों को नहीं हटाया जा सका। इसके चलते क्षेत्र के एक हजार से ज्यादा परिवारों को बिजली नहीं मिल पा रही है। नाराज लोगों ने रविवार को मंडी गेट पर जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
मंडी की चार दीवारी पर यूकेलिप्टस के दशकों पुराने मोटे पेड़ खड़े हुए हैं। शुक्रवार रात आए तूफान में यूकेलिप्टस के दस पेड़ एकता विहार कालोनी की ओर गिर गए। पेड़ों के साथ ही 440 और 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटकर गिर गईं। विद्युत पोल टूट गए। पेड़ों के गिरने से एड. रोहित कुमार, रोशन सिंह, प्रेम कुमार और अनिल सिंह कठेरिया के मकान क्षतिग्रसत हो गए। कालोनी में लाइन टूटे होने से बिजली बहाल नहीं हो पा रही है। परेशान लोगों ने मंडी समिति के आफिस पर प्रदर्शन किया और गेट पर जाम लगा दिया। उसकेबाद कालोनी में जोरदार प्रदर्शन किया। मंडी समिति के सचिव के अवकाश पर होने के कारण पेड़ कटने का टेंडर नहीं हो पा रहा है। परेशान लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पेड़ों को तत्काल हटवाने के आदेश मंडी के अधिकारियों को दिए हैं। बिजली-पानी न मिलने से परेशान लोग परेशान हैं। पावर कारपोरेशन ने रविवार शाम को एक अतिरिक्त केबल डालकर क्षेत्र के कुछ भाग में सप्लाई देने का प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन

...
तीन दिन से बूंद-बूंद पानी को परेशान
मुरादाबाद।
महानगर की रेलविहार कालोनी के लोग रविवार को तीसरे दिन भी बिजली-पानी को लेकर परेशान रहे। मनोहरपुर स्थित रेलविहार कालोनी में करीब 250 अधिकारियों व सरकारी कर्मचारियों के मकान हैं। कालोनी में तीसरे दिन भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी। पावर कारपोरेशन और सिटी मजिस्ट्रेट से लगातार शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। आरडब्ल्यूए के सचिव मदन सिंह ने बताया कि अधिकारी बिजली शुरू करने को कोई समय भी नहीं बता रहे हैं। परेशान लोगों ने किराए पर जेनरेटर मंगवाकर रविवार शाम को घरों में जरूरी कामों के लिए पानी भरवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed