फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी दस सवारी गाड़ियां

25 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी दस सवारी गाड़ियां

Sun, 15 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
25 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी दस सवारी गाड़ियां
बीस सितंबर से रद्द चल रही हैं दस सवारी गाड़ियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
बीस सितंबर से रद्द चल रही दस सवारी गाड़ियां अब 25 अक्तूबर तक नहीं चलेगी। महीनेभर में तीसरी बार इन ट्रेनों के कैंसिल करने की अवधि बढ़ाई गई हैै। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। रद्द रहने वाली ट्रेनों में मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर भी शामिल है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।

खतौली हादसे के बाद रेलवे ट्रैक मरम्मत पर जोर दे रहा है। हर सेक्शन में जर्जर लाइन की मरम्मत हो रही है। बीस सितंबर से ब्लाक लेकर मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर मरम्मत का काम चल रहा है। अलग-अलग समय पर अलग-अलग हिस्सों में ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। पहले चरण में बीस सितंबर से छब्बीस सितंबर तक काम चला। काम पूरा नहीं होने पर अवधि बढ़ाकर तीन अक्तूबर कर दिया गया। इसके बाद ये अवधि बढ़ाकर दस अक्तूबर कर दी र्गई। लेकिन अभी भी काम पूरा नहीं होे सका है। अब 25 अक्तूबर तक लाइन मरम्मत का काम चलेगा। ऐसे में पहले से रद्द चल रही दस सवारी गाड़ियों को 25 अक्तूबर तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है। इसमें मुरादाबाद-दिल्ली, रामपुर-मुरादाबाद, चंदौसी-ऋषिकेश, बरेली प्रयाग सवारी गाड़ी प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed