फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   91 people donated blood

रक्तदान शिविर में 91 महादानियों ने किया रक्तदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
91 people donated blood
मुरादाबाद। दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करने वाले मुरादाबाद के 91 महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन का सलाम है। महादानियों ने जाति, धर्म और मजहब नहीं बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने की मिसाल पेश की है। शिविर में कोई अपने भाई तो किसी ने पत्नी संग पहुंचकर रक्तदान किया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेसियों ने राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर साथ में रक्तदान किया। 62 साल के सबसे उम्रदराज श्याम बाबू वाल्मीकि ने युवाओं के लिए मिसाल पेश की तो 51 साल की उम्र में 52 बार रक्तदान करने वाले दिनेश पाल ने भी समाज को रक्तदान का संदेश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने हर साल की तरह रविवार को भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। सीएमओ डा. एमसी गर्ग, सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत ने सुबह सवा दस बजे शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। इससे पहले 10 महादानी रक्तदान कर चुके थे। कइयों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। दोपहर तक महादानी आते रहे। काफी महिलाएं रक्तदान करने पहुंचीं। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर भी कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान करने पहुंचे। अपराह्न तक 91 लोगों ने रक्तदान किया। सीएमओ डा. गर्ग ने कहा कि जागरूक लोगों को रक्तदान के साथ अंगदान के लिए भी आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन महादानियों ने पेश की मिसाल
- ताड़ीखाना निवासी फोटोग्राफर दिनेश पाल 51 साल की उम्र में 52 बार रक्तदान करने का रिकार्ड बनाया। दिनेश पाल 1991 से रक्तदान कर रहे हैं। चंडीगढ़ निवासी बलराज साहनी दिनेश पाल के रक्तदान के प्रेरणास्रोत हैं।
- कविता रानी महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स हैं। रात में ड्यूटी करने के बाद कविता रानी रक्तदान करने पहुंची।
- कटघर निवासी 21 साल की छात्रा वैशाली अपने भाई प्रज्वल के साथ रक्तदान किया। वैशाली ने सुबह अमर उजाला अखबार पढ़ा तो खुद को रोक नहीं पाई। वैशाली ने पहली बार और भाई ने छठी बार रक्तदान किया।
- शिरडी साईं की अध्यापिका गीतिका ने पति पीयूष के साथ रक्तदान किया। गीतिका ने बताया कि कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करने की अधिक जरूरत है।
- पीतल नगरी के ऋतिक सक्सेना और मृदुल सक्सेना सगे भाई हैं। दोनों ही छात्र हैं। अमर उजाला में रक्तदान की खबर पढ़कर प्रेरित हुए और रक्तदान किया।
- जिगर कालोनी निवासी संजय सिक्का ने पत्नी अंजू सिक्का के साथ मिलकर रक्तदान किया। संजय व्यवसायी हैं।
- उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट जिलाध्यक्ष तुंगीश यादव ने पत्नी दीपा यादव ने रक्तदान किया। तुंगीश ने 20वीं और दीपा यादव ने दूसरी बार रक्तदान किया।

- इंद्रा चौक निवासी 62 साल के श्याम बाबू वाल्मीकि रक्तदान करने पहुंचे। डाक्टर ने उनकी उम्र देख रक्तदान करने से मना कर दिया, लेकिन उन्होंने जिद कर अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया। ठीक होने पर 17वीं बार रक्तदान किया।
- बुद्ध बाजार निवासी धीरज पाठक ने बहन तान्या पाठक ने साथ रक्तदान किया। दोनों ने सुबह अमर उजाला पढ़कर प्रेरित हुए।
मुरादाबाद के 91 महादानी
लक्ष्मण सिंह, अभिषेक सक्सेना, सचिन, राजीव कुमार, चंद्रपाल, शुभ गुप्ता, दीपा यादव, तुंगीश यादव, कुलदीप, सुगम वर्मा, संदीप भटनागर, दिनेश पाल, जग्गू बोरा, ओमी लाल वाल्मीकि, उमेश गुप्ता, अर्पित सिंह गिल, रजत अग्रवाल, शुभम सैनी, सौरभ गुंबर, गौरव मेहरोत्रा, राजेश कुमार पाठक, राजपाल सिंह, रिंकू शर्मा, निशांत कुमार, हर्षित गौड़, नागेंद्र राज सिंह, इंद्रपाल सिंह, कविता रानी, शावेज खान, धर्मेंद्र कुमार यादव, अखिलेश चंद्र गुप्ता, रंजीत सिंह, करण सिक्का, सुशील कुमार, प्रभात कुमार, भूपेंद्र सिंह, विनीत सक्सेना, आरिफ हुसैन, असलम खान, विकास भारद्वाज, दीपक गुप्ता, एसके क्षेत्रीय, ऋषि कंसल, धीरज जैन, मो. तारीक जावेद, निशांत खनी, प्रज्वल, वैशाली, मुनीश कुमार कश्यप, गीतिका सक्सेना, पीयूष सक्सेना, ऋतिक कुमार सक्सेना, निखिल कुमार अग्रवाल, मृदुल सक्सेना, सीता सैनी, गुलशाद खान, अंजू सिक्का, संजय सिक्का, कृष्ण रावत, कदिर पासा, अरशद पासा, कमल सिंह, जयवीर सिंह यादव, डा. संजीव यादव, रीना सिंह, प्रदीप कुमार, मो. असलम, आरिल पुष्पक, आशीष कुमार, विवेक कुमार शर्मा, आकाश शर्मा, अताउर्रहमान, अनुराग भारद्वाज, मो. रिजवान, शशांक कुमार शर्मा, अंकुर गुप्ता, नितिन कुमार भारद्वाज, सौरभ सिंह, हाजी अतीक अहमद, अरशद खान, श्याम बाबू वाल्मीकि, अंकित चौधरी, कमलेश कुमार यादव, विवेक अग्रवाल, चिराग गुंबर, विवेक सिंह मसीह, मनोज सैनी, इमरान अली, अंचित अग्रवाल, धीरज पाठक और तान्या पाठक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed