फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हषोग् ल्लास से निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

हषोग् ल्लास से निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
हषोग्
ल्लास से निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद के तत्वावधान मंगलवार को हर्षोल्लास से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक व अन्य ने नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया। भगवान परशुराम की आरती उतारी गई। यात्रा मोहल्ला बाजीगारान से चलकर मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, बाजार गंज, गुरहट्टी, जेल रोड होते हुए कंपनी बाग स्थित आरएन इंटर कालेज पहुंची। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए आकर्षक झांकियां थीं। प्रमुख रूप से भगवान गणेश, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, शंकर भगवान, बालाजी दरबार सहित 15 झांकियां शामिल की गई थीं। धीरशांत दास अपने साथियों संग भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। विभिन्न बैंड बाजे वातावरण में भक्ति संगीत की धुनों से वातावरण को भक्तिमय कर रहे थे। युवाओं के भगवान परशुराम के जयकारों से यात्रा मार्ग गुंजायमान हो गया। भगवान परशुराम सजी हुई बग्गी पर सवार थे। यात्रा के समापन पर भगवान परशुराम की आरती वाचस्पति मिश्रा ने की। उसके बाद प्रसाद वितरित कर पुण्य कमाया गया। इस दौरान श्यामविहारी शर्मा, रोहताश शर्मा, डॉ. प्रेमवती उपाध्याय, डॉ. मीना कौल, विमलेंद्र शर्मा, संदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed