फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 कर्मचारियों को नियम विरुद्ध रखा, 36 का वेतन रुका

20 कर्मचारियों को नियम विरुद्ध रखा, 36 का वेतन रुका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
20 कर्मचारियों को नियम विरुद्ध रखा, 36 का वेतन रुका
मुरादाबाद। नगर निगम में आउट सोर्सिंग नौकरियों के खेल उजागर होने के बाद कर्मचारी संघ खुलकर सामने आया है। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक करीब 20 कर्मचारियों को आउट सोर्सिंग पर नियमविरुद्ध तरीके से रखा गया है। आरोप हैं कि इस खेल में सिर्फ कर्मचारी नेता ही शामिल नहीं हैं, बल्कि अधिकारी, बाबू और कुछ सफाई इंस्पेक्टर की भी इसमें शह है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष रोहित वाल्मीकि और उपाध्यक्ष रामऔतार राणा के मुताबिक 20 कर्मचारियों के नियुक्ति आउट सोर्सिंग के जरिये नियम विरुद्ध की गई है। वहीं करीब 36 कर्मचारियों का तीन महीने से वेतन नहीं जारी किया जा रहा है। जबकि वह 10 से 12 महीनों से काम कर रहे थे। आरोप है कि आउट सोर्सिंग पर नियमविरुद्ध नियुक्ति धड़ल्ले से जारी है। शनिवार को अंबेडकर पार्क में कर्मचारी संघ ने बैठक की। इसमें सफाई कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह से मुलाकात करके निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल नगर आयुक्त को कुछ युवकों ने बताया था कि उन्हें आउट सोर्सिंग पर रखा गया था। लेकिन एक महीने का वेतन देकर उनसे पांच माह काम कराया गया। आरोप लगाया था कि नौकरी लगवाने के नाम पर निगम के ही कुछ नेताओं ने डेढ़ से दो लाख रुपये भी लिए थे। नगर आयुक्त संजय चौहान का कहना है कि निगम में आउट सोर्सिंग पर नियुक्तियां पहले ही बंद हो चुकी है। देखा जा रहा है कि किन कर्मचारियों को कब और किन हालात में काम पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed