फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रबुद्धजनों से एक घंटा रूबरू होगे मुख्यमंत्री योगी

प्रबुद्धजनों से एक घंटा रूबरू होगे मुख्यमंत्री योगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
प्रबुद्धजनों से एक घंटा रूबरू होगे मुख्यमंत्री योगी
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति - धर्म और उत्तेजक नारों से इतर सरकार की नीतियों और नतीजों पर बहस करने वाले बुद्धिजीवी वर्ग की नब्ज टटोलने के लिए मुरदाबाद आ रहे हैं। भाजपा ने शहर के चिकित्सकों, इंजीनियरों, प्रोफेसर, साहित्यकारों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और आर्किटेक्ट समेत करीब 700 लोगों को इसके लिए न्यौता दिया है। टीएमयू के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे प्रबुद्धजनों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री का प्रबुद्धजनों के साथ कार्यक्रम करीब एक घंटा तक चलेगा अमरोहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से लौटने के बाद वह हेलीकाप्टर से सीधा टीएमयू पहुंचेंगे। चुनाव के समय में प्रबुद्धजनों से मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के कई मायने हैं। सोशल मीडिया पर 2014 जैसा माहौल नहीं है। 2014 में भाजपा के पक्ष में सोशल मीडिया को हथियार बनाने वाला बड़ा वर्ग उसके कुछ फैसलों की खुलकर आलोचना भी कर रहा है माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस वर्ग के सामने सरकार की नीतियों को साफ करेंगे। मुख्यमंत्री अपने संवाद के जरिए प्रबुद्धजनों को साधने की कोशिश करेंगे। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर तैयारियां की हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि मुख्यमंत्री किसी का सवाल लेंगे या नहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री करीब एक घंटे का अपना संबोधन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed