फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जुलूस में पैसे को लेकर कलक्ट्रेट पर झगड़ी महिलाएं

जुलूस में पैसे को लेकर कलक्ट्रेट पर झगड़ी महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
जुलूस में पैसे को लेकर कलक्ट्रेट पर झगड़ी महिलाएं
मुरादाबाद। बुधवार देर शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में मुरादाबाद कलक्ट्रेट के पास कुछ महिलाओं को पैसे के लिए झगड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो में महिलाएं एक साथी महिला से झगड़ते हुए कह रही हैं कि उन्हें एसटी हसन की रैली में 300 रुपये प्रति महिला लाया गया था। दूसरी महिला कह रही है कि पेमेंट रात को मिल जाएगा। सपा प्रत्याशी एसटी हसन ने इस वीडियो को भाजपा या कांग्रेस की साजिश बताते हुए कहा कि उनके जुलूस में शामिल महिला पार्टी पदाधिकारी थीं और उन्होंने किसी को नन्हीं पाई नहीं दी।
विज्ञापन

वीडियो झगड़ रही महिलाएं खुद को गुलाबबाड़ी का निवासी बता रही हैं। यह महिलाएं अपने साथ खड़ी महिला पर आरोप लगा रही हैं कि वह गुलाबबाड़ी से 55 महिलाओं को प्रति महिला 300 रुपये के हिसाब से एसटी हसन के जुलूस में लाई थी। वीडियो में महिलाएं कहती दिख रही हैं कि उन्हें पैसे तो दूर चाय - पानी तक के लिए नहीं पूछा गया। कथित रूप से उन्हें लाने वाली महिला वीडियो में कहते दिख रही है कि उसकी बात हो गई है। पेमेंट रात को होगा। लेकिन महिलाएं इस पर राजी नहीं हैं। महिलाएं कह रही हैं कि वह रात तक का इंतजार क्यों करें, वह तो अभी पैसे लेकर जाएंगी। वायरल वीडियो पर सपा प्रत्याशी डा. एसटी हसन ने कहा कि यह वीडियो बीजेपी या कांग्रेस की साजिश होगी। इसे चुनाव का हथकंडा बताते हुए उन्होंने कह कि उनके जुलूस में शामिल कार्यकर्ता पूरेे लोकसभा क्षेत्र से आए थे। उन्होंने कहा कि विरोधी उनसे घबराए हुए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो की पुलिस को जांच करनी चाहिए। वीडियो में जो महिलाएं दिख रही हैं उनसे पता किया जाना चाहिए कि वह किसके कहने पर आईं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा को इस तरह के वीडियो बनवाने की फुर्सत नहीं है। भाजपा अपना चुनाव लड़ रही है और नेता व कार्यकर्ता चुनाव में व्यस्त हैं। पुलिस जांच होगी तो महिलाएं खुद बताएंगी कि सचाई क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed