फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हेमकुंड फैक्ट्री को निगम ने किया सील

हेमकुंड फैक्ट्री को निगम ने किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
हेमकुंड फैक्ट्री को निगम ने किया सील
मुरादाबाद। लाकड़ी फाजलपुर स्थित हेमकुंड फैक्ट्री को नगर निगम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सील कर दिया। इस दौरान फैक्ट्री पर तैनात गार्डों से निगम अधिकारियों की नोकझोक भी हुई। मझोला थाने से पुलिस बुलाने के बाद गहमागहमी शांत हुई। वहीं फैक्ट्री के मालिक ने नगर आयुक्त संजय चौहान से मुलाकात की। नगर आयुक्त ने कम से कम 50 प्रतिशत टैक्स की रकम जमा कराने के बाद ही रियायत का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने 18 मार्च को हेमकुंड फैक्ट्री पर छापामारी की थी। फैक्ट्री मालिक ने 11.67 लाख रुपये का चेक दिया था। इसको बैंक में लगाने के बाद लेखा विभाग के पास पर्याप्त बैलेंस नहीं होने की संदेश पहुंचा। नगर आयुक्त ने इसको धोखाधड़ी मानते हुए एफआईआर कराने के आदेश जारी किए। वहीं टैक्स भुगतान के लिए सोमवार दोपहर दो बजे का वक्त दिया गया। लेकिन फैक्ट्री मालिक की तरफ से भुगतान नहीं होने पर सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


छह का भुगतान आया, दो पर बनाएंगे दबाव
चेक बाउंस करने के कुल आठ मामले सामने आए थे। इनमें से छह ने निगम को बकाया धनराशि का भुगतान किया है। जबकि दो के बकाये पर मंगलवार को कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed