फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मार्च बीतने पर मौसम के तेवर गर्म

मार्च बीतने पर मौसम के तेवर गर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
मार्च बीतने पर मौसम के तेवर गर्म
मुरादाबाद। मार्च के आखिरी दिनों में मौसम के तेवर चढ़ने लगे हैं। दोपहर की धूप लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। शनिवार को अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब बारिश के आसार न होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

फरवरी और मार्च के शुरुआती दिनों में नियमित बारिश होने की वजह से तापमान स्थिर बना हुआ था। इसके कारण होली तक मौसम में सर्दी का असर बरकरार रहा है। होली के दिन भी बारिश होने के कारण लोगों को रात में गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे थे, लेकिन अब मौसम का रुख बदल गया है। दिन में धूप की तपिश बेहाल कर रही है। इसके कारण शहर में जगह-जगह पेय पदार्थों की दुकानें लग गई हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से रात के समय में ठंड का असर खत्म हो गया है। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ के आसार नहीं हैं। चार-छह दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार पांच अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed