{"_id":"5c1ff217bdec2256c50f3f88","slug":"81545597463-moradabad-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी हादसे के 24 घंटे बाद भी नहीं खुला लखनऊ-दिल्ली रूट, 100 गाड़ियों का डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी हादसे के 24 घंटे बाद भी नहीं खुला लखनऊ-दिल्ली रूट, 100 गाड़ियों का डायवर्जन
Mon, 24 Dec 2018 02:07 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालामऊ और बघौली के बीच शनिवार को कोयला लदी मालगाड़ी के 19 बोगियां बेपटरी होने से रविवार दूसरे दिन भी मुरादाबाद मंडल में रेलों का संचालन बाधित रहा। पिछले 24 घंटे में वाया मुरादाबाद से गुजरने वाली करीब 100 गाड़ियों के रूट बदले जाने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए वैकल्पिक ट्रेनों से आवाजाही करनी पड़ी। रेलवे के उच्चाधिकारियों ने मौके पर डेरा डाला है।
शनिवार पौने पांच बजे कोयले से लदी मालगाड़ी के 19 डिब्बे बालामऊ और बघौली के बीच पटरी से उतर गए। मालगाड़ी मुरादाबाद आ रही है। बोगियां बेपटरी होने से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और लखनऊ दिल्ली ट्रैक पर अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। हादसे की खबर से रेलवे में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
लखनऊ और दिल्ली रूट की 15 ट्रेनों को तत्काल रद्द कर करीब 100 ट्रेनों का रूट बदला गया। सीनियर डीएसएम रेखा शर्मा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक गाड़ियों का रूट बदला गया है। लखनऊ से मुरादाबाद आने वाली गाड़ियों को वाया सीतापुर से भेजा जा रहा है। लखनऊ से वाया दिल्ली की गाड़ियों को कानपुर-टूंडला-कालपुर से भेजा गया।
विज्ञापन
वाया मुरादाबाद ट्रेनों का संचालन बाधित होने से यात्रियों को दूसरे दिन भी परेशानी झेलनी पड़ी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम्य विकास अधिकारी के परीक्षार्थियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। लखनऊ एवं आसपास जिलों के सैकड़ों परीक्षार्थी मुरादाबाद नहीं पहुंच पाए। जो परीक्षार्थी जैसे जैसे मुरादाबाद पहुंचे, परीक्षा के बाद लौटने में उन्हें ठंड में ठिठुरना पड़ा। वैकल्पिक ट्रेन बदल-बदल कर सफर करना पड़ा। इससे ट्रेनों में काफी भीड़भाड़ रही।
इसका असर रोडवेज बसों पर भी नजर आया। रोडवेज बसों में सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों का दबाव काफी अधिक रहा। लखनऊ, कानपुर एवं आसपास रूट की बसें यात्रियों से खचाखच भरकर रवाना हुई। रेलवे कंट्रोल रूम के मुताबिक बाधित रूट को ठीक करने में रेलवे की टीमें लगी हैं। सोमवार सुबह तक रूट संचालित होने की संभावना है।

दिल्ली की टीम घटना स्थल पहुंची
मुरादाबाद मंडल में महीने भर के भीतर मालगाड़ी के बेपटरी होने की दूसरी घटना है। इससे रेलवे में खलबली मची है। मुरादाबाद मंडल अधिकारियों के अलावा रविवार को दिल्ली से जांच के लिए टीम घटना स्थल पहुंची। रेलवे कंट्रोल रूम के मुताबिक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही कि पटरी चटकने एवं मालगाड़ी के अत्यधिक दबाव से बोगियां ट्रैक से उतर गई। रामपुर मछरिया के पास भी मालगाड़ी के बेपटरी होने पर यही वजह सामने आई थी। दिल्ली से पहुंची टीम ने तकनीकी जांच के साथ मालगाड़ी के चालक, गार्ड एवं अन्य कर्मियों के बयान दर्ज किए।
निरस्त ट्रेनें
14511 नौचंदी एक्सप्रेस
12258 सप्तक्रांति एक्सप्रेस
12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस
24370 बरेली-सिंगरौली एक्सप्रेस
14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस
22453 लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस
14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस
14208 दिल्ली-प्रतापगढ़ पदमावत एक्सप्रेस
14512 न्रौचंदी एक्सप्रेस

कल निरस्त रहेंगी ये ट्रेन
14511 नौचंदी एक्सप्रेस
22418 नई दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस
डायवर्ट ट्रेन
13009 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस
20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी
13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस
12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
22418 नई दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस
डायवर्ट ट्रेन
13009 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस
20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी
13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस
12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस