फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   zone system successful in moradabad, strictly followed from 15 december

महानगर में जोन व्यवस्था सफल, 15 दिसंबर से होगा सख्ती से पालन

Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
zone system successful in moradabad, strictly followed from 15 december
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद

महानगर को चार जोन में बांटकर सीएनजी आटो, ई रिक्शा और मैजिक वाहनों का संचालन सफल रहा। इसका 26 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच ट्रायल के तौर पर संचालन किया गया। इससे शहर में जाम से मुक्ति मिली। इसे देखते हुए एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने 15 दिसंबर से इस पर सख्ती से पालन करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


अब जोन व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ द्वारा जारी महानगर क्षेत्र के लिए परमिट सीएनजी ऑटो का संचालन उनके मालिक के पते के आधार पर जोन एवं रंग के अनुरूप ही हो पाएगा।
विज्ञापन


फव्वारा चौक से रेलवे स्टेशन होते हुए मुख्य मार्ग पर हनुमान मूर्ति तिराहे तक ई रिक्शा के संचालन से अवमुक्त रखा गया है ताकि इस मार्ग पर जाम की समस्या न बने और वायु प्रदूषण से भी मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन 01 (पीला रंग)
रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, फव्वारा चौक, पीलीकोठी चौराहा, पीएसी तिराहा, कांठ रोड, रामगंगा विहार, जिगर कालोनी, सिविल लाइंस, गुरहट्ठी चौराहा, जेल रोड, डिप्टी गंज तिराहा और बंगला गांव।

जोन 02 (हरा रंग)
रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, फव्वारा चौक, मानसरोवर कालोनी, बुद्धि विहार, लाइनपार क्षेत्र, मंडी समिति, कांशीराम नगर।

जोन 03(लाल रंग)
रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बुधबाजार, दीवान का बाजार, कोतवाली, अमरोहा गेट, इंद्रा चौक, मंडी चौक, जामा मस्जिद , मुगलपुरा, ईदगाह और गोविंद नगर क्षेत्र

जोन 04 (नीला रंग)
रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, डबल फाटक, कटघर, प्रभात मार्केट, करूला पंडित नगला, कोहिनूर तिराहा, लाजपत नगर, पीतल बस्ती रोडवेज, हनुमान मूर्ति दस सराय, ट्रांसपोर्ट नगर


ये भी की गई नई व्यवस्था
- कांठ रोड से आने वाले मैजिक, विक्रम, टैक्सी नई तहसील के पास रुकेंगे और यहीं से सवारी लेकर वापस लौटेंगे।
- दिल्ली रोड की ओर से आने वाले मैजिक, वैन लाकड़ी तिराहे पर आएंगे। वहीं से सवारी लेकर वापस जाएंगे। मिनी बस परमिट के अनुरूप संचालित होंगी।
- दिल्ली रोड पर पाकबड़ा से फव्वारा तक सीएनजी से चलने वाली विक्रम, टैंपो कांशीराम नगर गेट के सामने स्थित पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। वहां से दो आटो फव्वारा तिराहे तक जाएंगे और उनके वापस आने के बाद दो आटो फिर फ़व्वारा तिराहे की ओर जाएंगे।

- रामपुर की ओर आने वाले वाहन गुलाबाबड़ी तिराहा के पास खड़े किए जाएंगे। यहां से सवारी लेकर वापस जाएंगे।
- संभल रोड की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन ट्रांसपोर्ट नगर कटघर के पास खड़े किए जाएंगे। यहां से सवार लेकर वापस जाएंगे।

शहर को जाम मुक्ति करने के लिए चार जोन में बांटा गया है। जोन के अनुसार ही सीएनजी आटो का संचालन किया जाएगा। पंद्रह दिसंबर से इस पर सख्ती से पालन किया जाएगा।
-जे रविंदर गौड़, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed