फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खुले गेट से गुजरने से बची श्रमजीवी एक्सप्रेस

खुले गेट से गुजरने से बची श्रमजीवी एक्सप्रेस

Thu, 05 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खुले गेट से गुजरने से बची श्रमजीवी एक्सप्रेस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली से राजगीर के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन खुले गेट से गुजरने से बच गई। चालक ने गेट खुला देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। गेट खुला होने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गेट बंद करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। बुधवार दोपहर ट्रेन पिलखुआ स्टेशन के गुजर रही थी। दोपहर पौने तीन बजे गेट संख्या 76 सी खुला हुआ था। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गेट बंद कर ट्रेन रवाना की गई। जिस वजह से ट्रेन दस मिनट रुकी रही। जबकि अन्य गाड़ियां जहां तहां रोकी गई।


मालगाड़ी के आठ डिब्बों के ब्रेक जाम
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के नेरी यार्ड में मालगाड़ी के आठ डिब्बों के ब्रेक जाम हो गए। जिससे मालगाड़ी यार्ड में खड़ी हो गई। बुधवार सुबह नेकी यार्ड में मालगाड़ी आकर रुकी। इसके बाद आठ बजकर चालीस मिनट पर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। इसके बाद मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई ब्रेक जाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed