फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सार्वजनिक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे गांव देहात

सार्वजनिक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे गांव देहात

Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे गांव देहात
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के दूरदराज के गांव देहात के क्षेत्र जल्द ही सार्वजनिक परिवहन सेवा से जुड़ जाएंगे। गांव देहात के रूटों पर बसों के संचालन के लिए उत्तरप्रदेश परिवहन निगम और निजी आपरेटरों ने परमिट मांगे हैं। छह अप्रैल को कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में परमिट जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में सार्वजनिक परिवहन सेवा यूपी रोडवेज और निजी बस आपरेटरों पर निर्भर है। मंडल में रोडवेज की प्रतिदिन 734 बसों का संचालन होता है। रोडवेज के अलावा मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर में निजी आपरेटर भी बसों का संचालन करते हैं। इसके बाद भी मंडल में कई ऐसे दूरदराज के रूट हैं जहां बसों का संचालन नहीं है। यात्री परेशान रहते हैं। कई वाहन बदलकर सार्वजनिक परिवहन सुविधा वाले स्टेशनों तक पहुंचते हैं। इसमें उनका पैसा और समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन

आरटीओ जय शंकर तिवारी के मुताबिक ऐसे रूटों पर बसों के संचालन के लिए परमिट आवेदन हुए हैं। रोडवेज ने दो महीने पहले आवेदन किया है। जबकि निजी आपरेटरों के लिए आवेदन की 31 मार्च आखिरी तिथि है। छह अप्रैल को प्रस्तावित आरटीए की बैठक में परमिट आवेदन रखे जाएंगे। संभागीय परिवहन प्राधिकरण कमेटी आवेदनों पर फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमिट ट्रांसफर पर होगी सुनवाई
आरटीए की प्रस्तावित बैठक में परमिट ट्रांसफर के 12 आवेदन हुए हैं। अधिकांश परमिट विरासतन हैं। बैठक में परमिट ट्रांसफर पर सुनवाई की जाएगी।


- मंडल में रोडवेज की 734 बसों का संचालन होता है। इसके बाद भी कई ऐसे रूट हैं जहां अभी तक सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं है। मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद डिपो से दूरदराज क्षेत्र के रूटों पर बस संचालन के लिए 20 परमिट आवेदन किए हैं।
- अतुल जैन, आरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed