{"_id":"5939a7994f1c1bce578b460b","slug":"81496950681-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्राउंड लाइन की टेस्टिंग, तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ग्राउंड लाइन की टेस्टिंग, तीन घंटे गुल रही बिजली
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर ग्राउंड लाइन की टेस्टिंग, तीन घंटे गुल रही बिजली
- जिगर कालोनी बिजली घर से जुड़े क्षेत्र को नहीं मिली बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जिगर कालोनी बिजली सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र को गुरुवार दोपहर तीन घंटे बिजली नहीं मिली। गुरुवार को सब स्टेशन की सप्लाई अंडर ग्राउंड लाइन से दी गई थी। जिस कारण दोपहर बारह बजे से लेकर तीन बजे तक क्षेत्र में बिजली गुल रही। जिगर कालोनी बिजली सब स्टेशन को विवेकानंद से बिजली सप्लाई दी जाती है। ऊपरी लाइन से यहां तक बिजली आ रही थी। लेकिन अब यहां अंडर ग्राउंड लाइन बिछा दी गई है। गुरुवार को अंडर ग्राउंड लाइन की टेस्टिंग की गई थी। जिस वजह से तीन घंटे तक जिगर कालोनी, चक्कर की मिलक, डिप्टी गंज, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और रामगंगा कालोनी समेत एक दर्जन मोहल्लों को बिजली नहीं दी गई। इसके अलावा फाल्ट की वजह से भी लोग परेशान रहे। भोजपुर के सिरसवां गौड़ में हर रोज फाल्ट हो जाता है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। कई बार शिकायत करने पर फाल्ट ठीक किया जाता है। लेकिन कुछ घंटे के बाद दोबारा फाल्ट हो जाता है।
------------------------