{"_id":"622661f387d064564c144cf3","slug":"81-roadways-buses-returned-from-election-city-news-mbd4209165163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी से लौंटी 81 रोडवेज बसें, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी से लौंटी 81 रोडवेज बसें, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
मुरादाबाद रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई परिवहन निगम की बसों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार सुबह तक मुरादाबाद परिक्षेत्र की 81 बसें अपने अपने डिपो में लौट आई हैं। इससे मेरठ, दिल्ली रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड के कुछ रूटों पर अब भी किल्लत है। वहीं लोकल रूटों पर यात्रियों को पुरानी और खटारा बसों में ही सफर करना पड़ रहा है। रोडवेज प्रबंधन बसों के लौटने का सिलसिला 11 मार्च तक चलने का दावा कर रहा है।
परिक्षेत्र के मुरादाबाद, पीतलनगरी, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, चांदपुर और नजीबाबाद डिपो से कुल 232 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई थीं। इसके चलते मुरादाबाद से रामपुर, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मेरठ, दिल्ली और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब चुनाव ड्यूटी से तकरीबन एक तिहाई बसें वापस आ गई हैं। मुरादाबाद डिपो और पीतलनगरी डिपो पर कार्यरत परिवहन निगम के स्टाफ का कहना है कि दिन में बसों का आवागमन बढ़ा है।
वहीं रात में अब भी बसों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। इसका कारण स्टाफ की कमी है। निगम ने उन स्टाफ को एक-दो दिन की छुट्टी दी है जो तकरीबन एक माह से चुनाव ड्यूटी में लगे थे। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि अब तकरीबन 150 बसें लौटने से रह गई हैं। कुछ बसों के वापस आने से पिछले दिनों की अपेक्षा परेशानी कम हो गई है। 11 मार्च तक सभी बसें धीरे-धीरे लौट आएंगी।