फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   75 constable of pac got prashstipaatra

75 कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
75 constable of pac got prashstipaatra
मुरादाबाद। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पीएससी की सेनानायक डॉ. ख्याति गर्ग ने 75 जवानों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्तिपत्र मिलने पर जवान खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

सेनानायक डॉ. ख्याति गर्ग ने अमृत महोत्सव के तहत रविवार को 100 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस, रस्सा खींच प्रतियोगिता कराया। विजेताओं को सेनानायक ने पुरस्कृत किया। वाहिनी के अखाड़ा परिसर में छोटे बच्चों की ऑन द स्पॉट कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईजी पीएसी पश्चिमी जोन अमित चंद्रा ने की। छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के गायन से किया। इस दौरान पुलिस माडर्न स्कूल छात्र एवं छात्राओं नेदेशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रत्येक गायन पर का अधिकारियों और पीएसी के जवानों करतल ध्वनि से छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। पीएसी जवानों ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वीर रस पर आधारित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेनानायक डॉ. ख्याति गर्ग के अतिरिक्त 24 वीं वाहिनी के सेनानायक अतुल शर्मा, 23 वीं पीएसी के सेनानायक हिमांशु कुमार, 24 वीं वाहिनी के उप सेनानायक सुरेंद्र द्विवेदी, 9 वीं वाहिनी के उपसेनानायक वंशराज सिंह यादव, सहायक सेनानायक रजनीश कुमार यादव, सहायक सेनानायक प्रभा सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक दीपचंद्र, 9वीं वाहिनी के शिविरपाल कृष्णवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed