फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अधूरा प्रोजेक्ट 01: हवाई अड्डे से उड़ान का सपना अधूरा

अधूरा प्रोजेक्ट 01: हवाई अड्डे से उड़ान का सपना अधूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अधूरा प्रोजेक्ट 01:  हवाई अड्डे से उड़ान का सपना अधूरा
मुरादाबाद। भदासना हवाई अड्डे से उड़ान भरने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका है। भदासना हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में तब्दील करके यहां से छोटी दूरी की यात्री उड़ानें शुरू होनी थीं। पहले चरण में भदासना से लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू होनी थी। दूसरे चरण में दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने की योजना थी। इसके लिए 12 अक्तूबर का समय तय किया गया था। लेकिन हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह उड़ाने शुरू नहीं हो सकीं। अफसरों की सुस्ती की वजह से यह प्रोजेक्ट अभी तक अधर में लटका है।
विज्ञापन

मुरादाबाद दुनियाभर में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है। यहां से हर साल करीब 8500 करोड़ रुपये का निर्यात होता है। ऐसे में यहां विदेशी खरीदारों का आना - जाना लगा रहता है। हाईवे की स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से विदेशी बायर्स को यहां तक आने में दिक्कत होती है। भदासना से हवाई यात्रा शुरू होने से बायर्स को सहूलियत होगी। जब से भदासना से दिल्ली और लखनऊ के लिए उड़ानों की घोषणा हुई है तब से लोगों की खासकर निर्यातकों की नजरें इस पर टिकी हैं। विदेशी बायर्स दिल्ली तक तो आसानी से आ जाते हैं लेकिन दिल्ली से मुरादाबाद तक आने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्तूबर 2018 की तय तारीख से उड़ाने शुरू नहीं होने की वजह से लोगों में निराशा है। दरअसल हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य कराने का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दिया गया था लेकिन एजेंसी तय अवधि में निर्माण कार्य शुरू भी नहीं करा सकी। जिसकी वजह से भदासना से उड़ान का सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य जून तक पूरा होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की देखरेख में निर्माण कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जून तक निर्माण पूरा होने के बाद यहां से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। - लक्ष्मी शंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed