{"_id":"5ca51a64bdec2214216cd63b","slug":"71554324068-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिले राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिले राहत
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। कुदंरकी विधानसभा के गांव करनपुर में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने कहा की जो भी सरकार बने उसे किसानों को सस्ता बीज और खाद उपलब्ध कराना चाहिये। लोन माफ करने से अच्छा है की सरकार किसानों को बिना ब्याज का ऋण दे। ग्रामीणों ने कहा की सरकारी योजनाओं को गांव - गांव लागू करने के लिए प्रत्येक गांव में एक सरकारी कार्यालय खुलना चाहिए। इससे ग्रामीणों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर नही कटाने पड़ेंगे। प्रत्येक गांव में स्वाथ्य सुविधाओं के अभाव को समाप्त करना चाहिए। सरकार किसी की भी बने ईमानदार हो और जाति धर्म के आधार पर देश को बांटने वाली नहीं होनी चाहिए।
करनपुर निवासी राशिद हुसैन ने कहा की सड़कों की समय से मरम्मत हो और गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक की जाएं। इरफान अली ने कहा की सरकार ऐसी हो जो देश को दंगे से मुक्त रखे। विकास होना चाहिये और सभी को एक साथ लेकर चले। खाद और बीज के दाम कम करे और फसलों के सही दाम दिलाए। सरकार लोगों में मुफ्तखोरी की खतरनाक आदत न डाले। चेतराम सिंह ने कहा सरकार में बैठे लोगों के ही ईमानदार होने से कुछ नहीं होगा, ईमानदारी अफसरों में भी आना चाहिए। जब तक अफसरशाही भ्रष्ट है तब तक सरकार के ईमानदार होने का कोई मतलब नहीं है। बादाम सिंह ने कहा कि किसी भी सरकार को जाति धर्म को अपना हथियार नही बनाना चाहिए। हिंदू - मुस्लिम सभी लोग मिलकर चलेंगे तभी देश का विकास होगा। कर्ज माफी समस्या का हल नहीं बल्कि यह खुद एक समस्या है। राबुल पाशा ने कहा की सरकार को किसानों को कर्ज माफी के बजाए सुविधाएं देना चाहिए। किसानों की बिजली फ्री हो, बीज सस्ता हो इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उन्हें कर्ज माफी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। अनीस अहमद ने कहा की किसानों के हित पूरे करने वाली सरकार होनी चाहिए।