{"_id":"5c76fa73bdec22736d6a2666","slug":"71551301235-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रश्नपत्र बच्चों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रश्नपत्र बच्चों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में बुधवार को आधी अधूरी तैयारियों के बीच लर्निंग आउटकम की ग्रेडिंग परीक्षा हो गई। कक्षा एक से लेकर कक्षा 8वीं तक की परीक्षाओं में 80 फीसदी बच्चे शामिल हुए। परीक्षा में शामिल बच्चों को प्रश्नपत्र नहीं दिए गए। कक्षावार ब्लैकबोर्ड पर प्रश्नपत्र उतारे गए। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पत्रकों को सीलबंद कर बीआरसी और नगर संसाधन केंद्रों पर सुरक्षित रखा गया है।
सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए पहली बार लर्निंग आउटकम परीक्षा कराई गई। मुरादाबाद जिले में 1725 स्कूलों में परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दो लाख रुपये का बजट मिला है। इसमें प्रश्नपत्र, उत्तर पत्रक और छात्र इंफॉर्मेशन प्रारूप छापे गए। बजट की कमी के चलते शिक्षा विभाग पंजीकृत छात्र संख्या एक लाख 63 हजार उत्तर पत्रक नहीं छाप पाया। महज सात हजार प्रश्नपत्र की छपाई की गई और अधूरी तैयारियों के बीच बुधवार को परीक्षाएं कराई गई।
नोडल अधिकारियों की निगरानी में सुबह 10 बजे से कक्षावार परीक्षाएं हुई। अलग-अलग कक्षाओं की तीन बजे तक परीक्षा हुई। सचल दस्तों ने कई स्कूलों का मुआयना भी किया। सभी स्कूलों को कक्षावार एक-एक प्रश्न पत्र दिया गया। जबकि सभी बच्चों को उत्तर पत्रक और छात्र इंफॉर्मेशन प्रारूप दिए गए। कक्ष निरीक्षकों ने प्रश्नपत्र ब्लैकबोर्ड पर उतारा। बच्चों ने क्रमांकवार सवालों के जवाब उत्तर पत्रक में विकल्प पर निशान लगाकर दिए। बीएसए कार्यालय के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा में 80 फीसदी बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
नकल विहीन परीक्षा पर सवाल
ग्रेडिंग की परीक्षा अव्यवस्थाओं के बीच हुई। अधिकतर स्कूलों में कक्षावार और विषयवार शिक्षक नहीं है। कई स्कूलों के शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगी है या फिर छुट्टियों में चल रहे हैं। बीएसए कार्यालय ने ऐसे स्कूलों में परीक्षा के लिए वैकल्पिक शिक्षकों की तैनाती नहीं की। आनन-फानन में परीक्षा कराई गई। कई स्कूलों में एक ही शिक्षक ने परीक्षाएं कराई। बच्चों ने एक-दूसरे के उत्तर पत्रक देखकर विकल्प भरे।
बच्चों ने दी परीक्षा, शिक्षकों का होगा मूल्यांकन
ग्रेडिंग परीक्षा का मकसद स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करना है। परीक्षा में सभी सवाल पाठ्यक्रम से शामिल थे। उत्तर पत्रकों की जांच के बाद छात्र, कक्षा और स्कूलवार को ग्रेडिंग होगी।