{"_id":"5c0838dfbdec22418a6ad5c7","slug":"71544042719-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार से फार्मासिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। दस दिसंबर से फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा जाएंगी। वहीं, बुधवार को फार्मासिस्टों ने तीसरे दिन भी काले फीते बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बड़ोला ने कहा कि लंबित मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी के बाद भी सरकार ने वार्ता की कोई पहल नहीं की है। इससे फार्मासिस्टों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि छह और सात दिसंबर को फार्मासिस्ट दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर सेवाएं ठप रखेंगे। जिला मंत्री शिशुपाल सिंह ने कहा कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सेवाएं फार्मासिस्टों के भरोसे हैं। फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। मंडल मंत्री हेमंत चौधरी ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पदों के सृजन, मानक संशोधन, पदों के पुनर्गठन समेत अन्य मांगों के समर्थन में फार्मासिस्ट 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। आठ दिसंबर को दूसरे शनिवार को भी फार्मासिस्ट पूरी तरह काम बंद रखेंगे।