फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   की-मैन और पेट्रोल मैन की सूझबूझ से बचा हादसा

की-मैन और पेट्रोल मैन की सूझबूझ से बचा हादसा

Tue, 04 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
की-मैन और पेट्रोल मैन की सूझबूझ से बचा हादसा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार सुबह फिर तीन जगह रेल पटरियां चटक गईं। की- मैन और पेट्रोल मैन ने टूटी पटरियां देख लीं। तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। ट्रेनें टूटी पटरी से गुजरतीं तो हादसा हो सकता था। रेल पटरियां चटकने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।
रेल मंडल के रामपुर और शहजाद नगर के बीच गेट संख्या 402 बी स्थित है। सोमवार सुबह छह बजकर चालीस मिनट पर गेटमैन ने रामपुर स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि रामपुर और शहजाद नगर के बीच रेल पटरी चटकी है। चंद मिनट बाद यहां से अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। गेट मैन की सूचना पर रेल संचालन बंद करा दिया गया। धमौरा पीडब्ल्यूडी टीम लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। इस दौरान एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ी बीच में रुकी रहीं।
विज्ञापन

पटरी चटकने का दूसरा मामला बुंदकी और मुशरतपुर के बीच का है। की- मैन ने सात बजकर 35 मिनट पर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। अफसरों के आदेश पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बीच में ही रुकी रही। तीसरा मामला चकराज मल और धामपुर के बीच का है। यहां सोमवार सुबह सात बजकर बीस मिनट पर पेट्रोल मैन दीपक कुमार ने रेल पटरी चटकी देखी तो इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह दस बजकर 55 मिनट पर सेक्शन सेक्शन इंजीनियर ने ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed