{"_id":"5c0440d5bdec22414a2af89b","slug":"71543782613-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक मंचन कर बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक मंचन कर बटोरी तालियां
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कांठ रोड स्थित राजेंद्र एकेडमी का 13वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधायक राजेश कुमार चुन्नू एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
बच्चों ने मातृ पितृ वंदना से वार्षिकोत्सव की शुरुआत की। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक मंचन कर सबको भाव विभोर कर दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अनेकता में एकता का संदेश दिया। डांडिया और पंजाबी नृत्य, कृष्ण अवतार से लेकर कंस वध के नाटक मंचन ने दर्शकों को खूब सराहा। अंग्रेजी एक नाटक के माध्यम से बच्चों को मोबाइल फोन के दुरुपयोग से सतर्क रहने का भी संदेश दिया गया। सराहनीय प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गुलशन कुमार, खेल प्रतियोगिताओं में नवनीत कुमार को प्रथमा बैंक की ओर से पुरस्कृत किया।
विद्यालय संस्थापक स्व राजेंद्र प्रसाद की पुण्य स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सईदा उसरा और स्व महावीर सिंह की पुण्य स्मृति में खेल प्रतियोगिताओं के लिए साहिल सैफी को पुरस्कृत किया। 14 बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने पर सम्मानित किया। विद्यालय अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन तुषार कौशिक, अंबरीन, अपूर्वा और प्रियांशी ने किया। विधायक राजेश कुमार, डीएम राकेश कुमार, अतिरिक्त आयुक्त देवीदास, प्रथमा बैंक अध्यक्ष रामा नाइक, बीके पंडित, रोहित श्रीवास्तव, कर्नल आरएस अधिकारी, नवीन सेठ ने स्कूल परिसर पौधरोपण किया।