{"_id":"5b144eda4f1c1bda6e8b61ce","slug":"71528057562-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के गड्ढे
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हाईवे और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कई बार निर्देश दिया लेकिन इसका असर मुरादाबाद में नहीं दिखा। यहां से दिल्ली तक हाइवे पर कई फीट गहरे ग़ड्ढे हो गए हैं। सरकार की प्राथमिकता के बाद भी इन गड्ढों को भरा नही गया है। इन गड्ढे की वजह से कई जगह पर हादसे हुए हैं। अकेले पाकबड़ा क्षेत्र में इस साल करीब एक दर्जन से ज्यादा मौतों के जिम्मेदार हाइवे के यह गड्ढे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।
मुरादाबाद से दिल्ली तक पूरा हाइवे टोल रोड़ है। करीब एक सफर के लिए दो सौ बीस रुपये देने पड़ते है। पूरा टोल लेने के बाद भी उपभोक्ता को गड्ढे का सामना करना पड़ रहा है। पाकबड़ा में हाइवे की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन गड्ढों के कारण करीब पांच माह में एक दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी है। लोग परेशान है लेकिन अधिकारी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। पाकबड़ा निवासी अशोक चौधरी ने बताया की कई बार इसकी शिकायत परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई के अधिकारियों से की है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। टोल का पैसा पूरा लेने के बाद अधिकारी जनता को सुविधा नही दे रहे है। यह तो जनता की जेब पर सीधा डाका है। लोधीपुर राजपूत गांव निवासी ग्राम प्रधान अनिल चौधरी ने बताया की हाइवे की हालत खस्ता हो चुकी है। अब से पहले कभी हाइवे पर इतने गड्ढे नही हुए थे। शिकायतों के बाद भी अधिकारी इसे ठीक नही करा रहे है। डिडौली निवासी हरिओम शर्मा ने बताया की हाइवे की खस्ता हालत से लगातार लोग मर रहे है लेकिन फिर भी इसे ठीक नही कराया जा रहा है।