फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिन बिजली भीषण गर्मी में उबले लोग

बिन बिजली भीषण गर्मी में उबले लोग

Mon, 04 Jun 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
बिन बिजली भीषण गर्मी में उबले लोग
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के 40 फीसदी घरों तक रविवार को तीसरे दिन भी बिजली-पानी की सप्लाई नहीं पहुंच सकी। भीषण गर्मी होने और रमजान के चलते लोगों को आफत का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कर्मचारियों के दिनरात लगे रहने के बावजूद अभी बिजली सप्लाई मिलने में दो दिन का समय और लगेगा।
तूफान आने के तीसरे दिन भी महानगर के कई क्षेत्रों में लोगों को बिजली-पानी नहीं मिल सका। भीषण गर्मी में लोगों की दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई है। पूरे शहर की विद्युत लाइन टूटने और विद्युत पोल के उखड़ने-टूटने के चलते आपूर्ति शुरू करने में परेशानी आ रही है। अफसरों को जरूरत के हिसाब से तार और पोल मिलने में भी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों को लेकर है। एक साथ बड़े क्षेत्र में काम करने के लिए विद्युत विभाग के पास प्रशिक्षित मजदूर नहीं हैं। ऐसे में पावर कारपोरेशन केनिजी कांट्रेक्टर्स की लेबर को बुलवाया गया है। इसकेचलते रविवार शाम तक शहर की विभिन्न कालोनियाें की मुख्य लाइनों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। फिलहाल कालोनियों की पाकेट्स में सप्लाई शुरू की जानी बाकी है। अफसरों का प्रयास है कि सोमवार को और तेजी से काम कराया गया। हालांकि पूरे शहर में सप्लाई शुरू होने में अभी दो दिन का समय और लगेगा। दरअसल कई क्षेत्रों में गिरेपेड़ों को अभी तक नहीं हटाया गया है। वहां पर पेड़ों को हटाने के बाद ही लाइन व पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में है परेशानी -
रेल विहार कालोनी, एकता विहार कालोनी, कटघर, गलशहीद, रामगंगा विहार, कांठ रोड, भूड, हरथला, चक्कर की मिलक के क्षेत्रों में।

मुझको एसडीओ व एक्सईएन से प्राप्त समाचार के अनुसार पूरे शहर में सप्लाई ओके है। हो सकता है कुछ पाकेट्स में किसी कारण से सप्लाई देने में परेशानी हो, उसको सोमवार तक ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed