फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रधानमंत्री तो बहुत हुए मोदी जैसा कोई नहीं -City

प्रधानमंत्री तो बहुत हुए मोदी जैसा कोई नहीं -City

Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री तो बहुत हुए मोदी जैसा कोई नहीं -City
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के द्वितीय विशेष दीक्षांत समारोह में पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री तो बहुुत हुए लेकिन उनमें कोई भी नरेंद्र मोदी जैसा नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी अपनी इच्छाओं को जीत चुके हैं। उनकी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। मोदी इच्छाहीन हैं इसीलिए बाकी से अलग हैं।

हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि विश्व के अन्य देशों से इतर भारत को किसी राजा ने नहीं बल्कि साधु संतों ने अपने तप से बनाया है। संतों ने ही जीवनपद्धति भी दी। यही वजह है कि राज बदलते रहने के बाद भी राष्ट्र की संस्कृति और परंपराएं नहीं बदली हैं। आज फिर से इसी जीवनपद्धति की ओर लौटने की जरूरत है। यह कार्य शिक्षण संस्थानों से बेहतर कोई नहीं कर सकता। राज्यपाल ने कहा कि राजनीति देश को चलाती है और शिक्षा व्यक्ति का निर्माण करती है। इसलिए शिक्षा का अधिक महत्व है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो वैसे नागरिकों का निर्माण कर सके जैसे हम राष्ट्र के लिए चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थानों को भरपूर ग्रांट का एलान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया। लेकिन भारत अपनी रक्षा में भी सक्षम है। कोई इसे तलवार से नहीं जीत सकता। सिर्फ विचाराें से जीता जा सकता है। पाकिस्तान को जीता कोई चाहकर भी भारत को तलवार से नहीं जीत सकता। मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ कांग्रेस द्वारा दिए गए महाभियोग के नोटिस पर हरियाणा के राज्यपाल ने राय देने से इंकार कर दिया। उन्हाेंने कहा कि महाभियोग के बारे में वह कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि वह राज्यपाल के दायरे में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed