{"_id":"59dd332f4f1c1bd8538b6ae0","slug":"71507668783-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच हाईवे परिचालक की धुनाई, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच हाईवे परिचालक की धुनाई, जाम
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में सवार महिला यात्री के भाइयों ने अभद्रता का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
रोडवेज बस अड्डे पर मंगलवार दोपहर एक बस परिचालक को दो युवकों ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर पीट दिया। युवकों का आरोप है कि परिचालक ने उनकी बहन से अभद्रता की है। परिचालक की पिटाई के विरोध में बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस चौकी के बाहर जाम लगाकर घटना का विरोध जताया है। करीब एक घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा।
परिचालक अनिल ने बताया कि वह कन्नौज का रहने वाला है। अमरोहा डिपो की बस चलाता है। मंगलवार को वह दिल्ली से बस लेकर मुरादाबाद आ रहा था। दिल्ली से बस में एक महिला सवार हुई। बस जब गजरौला में एक ढाबे पर रुकी तो महिला अपने पांच साल के बेटे को लघु शंका कराने के लिए बस से नीचे उतरी। महिला जब वापस आई तो बस जा चुकी थी। गजरौला से दूसरी बस पकड़कर महिला मुरादाबाद पहुंची। महिला ने बताया कि उसका बैग बस में रखा था, जिसमें कीमती सामान रखा था। आरोप है कि बस चालक से बैग मांगा तो वह अभद्रता करने लगा। मामले की सूचना महिला ने अपने भाइयों को दी। परिचालक ने बताया कि उसने महिला का बैग बस अड्डे पर जमा करवा दिया था। आरोप है कि महिला के दो भाई वहां पहुंचे और परिचालक की पिटाई की। वह रोडवेज पुलिस चौकी में पहुंचा तो वहां भी महिला के भाइयों ने परिचालक को पीटा। घटना के विरोध में बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारियों ने रोडवेज बस अड्डे के बाहर बसें खड़ी कर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर एसएचओ गलशहीद लोकेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ गलशहीद लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा रोडवेज चौकी प्रभारी हरेंद्र की तहरीर पर जाम लगाने के मामले में करीब 15-20 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।