फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   65 thousand rupees looted from bike rider at gunpoint

Moradabad News: मूंढापांडे में तमंचे के बल पर बाइक सवार से लूटे 65 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
65 thousand rupees looted from bike rider at gunpoint
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को अगवा कर लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर 65 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय युवक अपने भाई की ससुराल से बहन की शादी के लिए रकम उधार लेकर घर रहा था। डीआईजी के आदेश पर मूंढापांडे थाने में केस दर्ज किया गया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के जाटवों वाली मिलक सरकड़ा खास गांव निवासी रघुनाथ सिंह शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। रघुनाथ सिंह ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को वह अपने कटघर के ताजपुर माफी गांव अपने बड़े भाई गुरनाम की ससुराल से बहन की शादी के लिए 65 हजार रुपये उधार लेने गया था। रकम लेने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में काशीपुर तिराहे के पास उसके मोबाइल पर बड़े भाई ने कॉल की। तब उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी और बात करने लगा। इसी दौरान उसके पास व्यक्ति आया और मोबाइल मांगने लगा। उसने रघुनाथ अपना मोबाइल दे दिया। उसने एक नंबर पर कॉल लगाई। इसके बाद वह अपना मोबाइल लेकर आगे के लिए रवाना हो गया था। शाम करीब छह बजे वह दलपतपुर में रझेड़ा पुल के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

इसी दौरान वैगनआर कार आ गई। कार में सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली। उसे जबरन बाइक से कार में खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और 65 हजार रुपये छीन लिए। रघुनाथ का कहना है कि चारों बदमाशों में वह व्यक्ति भी शामिल था। जिसने मोबाइल लेकर बात की थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार से भाग गए। उसने दलपतपुर चौकी और थाने में जाकर लूट की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने डीआईजी मुनिराज जी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर मूंढापांडे थाने में लूट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मूंढापांडे थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट का केस दर्ज किया गया है। टोल और आस पड़ोस के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed