फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   65 places raided, 11 thousand quintals of wheat recovered

Moradabad News: 65 स्थानों पर मारा छापा, 11 हजार क्विंटल गेहूं बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
65 places raided, 11 thousand quintals of wheat recovered
मुरादाबाद। अवैध भंडारण को पकड़ने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने 48 घंटों में जिले के 65 स्थानों पर छापा मारकर 11 हजार क्विंटल गेहूं बरामद किया है। छापा का असर रहा कि अभी तक विभाग के क्रय केंद्रों पर 30 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन




डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के अगवानपुर फ्लोर मिल, बिलारी के स्योडारा, दलपतपुर, ठाकुरद्वारा एवं डिलारी के आढ़ती और फ्लोर मिलों पर विभाग के एएमओ राजेश प्रताप, निरीक्षक राघवेंद्र, विपिन श्रीवास्तव, समरपाल विजय राज ने छापा मारा है। इसी कारण अलग अलग स्थानों से 11 हजार क्विंटल गेहूं बाहर जाने से रोका गया। बृहस्पतिवार की रात दलपतपुर में एक गेहूं से भरी गाड़ी पकड़ी गई। कल रात में भी तीन गाड़ियां पकड़ी गई थी। किसानों के गेहूं का ठाकुरद्वारा में 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 24 घंटे में भुगतान किया गया। ग्राम प्रधानों के कहने पर गेहूं खरीद के लिए मोबाइल टीमों को गांवों में भेजा रहा है। डीएम ने अवैध भंडारण को रोकने और बाहर गेहूं भेजने से रोक लगाने के लिए पुलिस और अन्य विभागों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एफसीआई शीघ्र ही पुराने गेहूं की नीलामी करेगा। इसके बाद बाजार में गेहूं के मूल्य को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed