फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   64 Jamaatis of  Delhi Markaj hidden in Moradabad four mosques and madrasas

मुरादाबाद में छुपे मिले दिल्ली मरकज में शामिल हुए 64 जमाती, चार मस्जिदों और मदरसे में ठहरे थे सभी

Wed, 01 Apr 2020 11:35 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 01 Apr 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
64 Jamaatis of  Delhi Markaj hidden in Moradabad four mosques and madrasas
मुरादाबाद में मिले 64 जमाती - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में शामिल हुए जिन जमातियों को पूरे देश में खोजा जा रहा है, उनमें से 64 जमाती मुरादाबाद के अलग  अलग हिस्सों में स्थित मस्जिदों और मदरसों से मिले हैं। इनमें आठ इंडोनेशियाई नागरिक भी हैं। एक सूचना के बाद एसएसपी अमित पाठक के नेतृत्व में देर शाम शुरू हुई व्यापक कार्रवाई के दौरान शहर की चार मस्जिदाें और मदरसे से तब्लीगी जमात के 54 सदस्य मिले। इनमें से 36 असम के रहने वाले थे।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा क्षेत्र की मस्जिदों से मिले जमातियों में आठ इंडोनेशियाई नागरिक और दो तमिलनाडु के निवासी हैं। भारी पुलिस फोर्स के साथ हुई कार्रवाई में इन सभी जमातियों को मस्जिदाें से निकालकर पीटीसी में बने आईसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। देर रात तक ऐसे दूसरे लोगों की सर्च जारी थी।
विज्ञापन


दिल्ली निजामुद्दीन में एक मार्च से 15 मार्च तक धार्मिक जलसे का आयोजन हुआ था। इसमें शामिल हुए कई लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में दिल्ली मरकज में शामिल हुए लोगों की देशभर में तलाश की जा रही है। मरकज के लोग जिन प्रदेशों में पहुंचे हैं वहां भी उनमें से कई कोरोना पाजिटिव निकले हैं। तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों को चिन्हित करके क्वारंटीन किया जा रहा है। लेकिन इनमें से 1600 लोग पूरे देश में गुम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में भी प्रशासन ऐसे लोगों को तलाश रहा था। बुधवार को प्रशासन को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी। इनपुट मिलने के बाद एसएसपी अमित पाठक की अगुवाई में पुलिस की टीमों ने कोतवाली, मुगलपुरा, कटघर, नागफनी, मझोला, कांठ, बिलारी, ठाकुरद्वारा और कुंदरकी थाना क्षेत्रों में छापामारी की। शहर की चार मस्जिदों और कुछ मदरसों से 54 ऐसे लोग मिले हैं जो दिल्ली मरकज में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे। इनमें से 36 असम के नागरिक हैं।

यह अलग-अलग तारीखों में दिल्ली मरकज से लौटे और यहां मस्जिदों में छोटे छोटे ग्रुप में रहने लगे। नोडल अधिकारी / एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि बुधवार रात तक 64 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें अधिकांश लोग अन्य जनपद और प्रदेशों के हैं। ये मस्जिदों, मदरसे और घरों में ठिकाना बनाकर रह रहे थे। इन सभी को एंबुलेंस के जरिए पीटीसी में बने नर्मदा क्वारंटीन सेंटर में ले जाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी जांच कर रही है। देर रात तक भी छापामारी चल रही थी।

एसएसपी, अमित पाठक ने बताया कि  जिले में कुल 64 लोग ऐसे मिले हैं दिल्ली मरकज में शामिल होकर लौटे थे। इनमें से ठाकुरद्वारा में जो तब्लीगी जमात के 10 लोग मिले हैं उनमें से आठ इंडोनेशिया के नागरिक हैं। बरामद लोगाें में से ज्यादातर असम के रहने वाले जमाती हैं। इन सभी को नर्मदा हास्टल में बने आईसोलेशन सेंटर ले जाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की भी सूची बनाई जा रही है। उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा। छापामारी जारी है, संख्या में अभी इजाफा हो सकता है।

कांठ की चार मस्जिदों में 11 दिन रहे दिल्ली मरकज से लौटे लोग

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि तब्लीगी जमात से भाग लेकर लौटे लोग 11 मार्च से 23 मार्च तक कांठ थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैंदरी की दो मस्जिदों अबूबकर मस्जिद एवं जामा मस्जिद गढ़ी गांव की नूर मस्जिद गांव सलेमपुर की नूरानी मस्जिद में 11 दिन पांच घंटे रहे। इनके निकट संपर्क में आए 25 लोगों का थर्मल स्कैनिंग किया गया। सभी का तापमान सामान्य था। इन सभी 25 लोगों को उनके घरों पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें घरों के बाहर होम क्वारंटीन के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।


जमात के संपर्क में आए 160 लोगाें की तलाश
कांठ की चार मस्जिदों में जमात के संपर्क में आए 160 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इन लोगों की सूची बना ली गई है। इन लोगों को तलाश कर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इसी तरह शहर में भी तब्लीगी जमात के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इन सभी को भी क्वारंटीन किया जाएगा।


पीटीसी में 200 बेड का आईसोलेशन वार्ड बना
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीटीसी में 200 बेड का आईसोलेशन सेंटर बनाया गया है। यहां मरीजों की देखरेख के लिए मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed