फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आंधी से टूटे पोल, 24 घंटे बिजली को तरसे नया मुरादाबाद के वाशिंदे

आंधी से टूटे पोल, 24 घंटे बिजली को तरसे नया मुरादाबाद के वाशिंदे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
आंधी से टूटे पोल, 24 घंटे बिजली को तरसे नया मुरादाबाद के वाशिंदे
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद वासियों को चौबीस घंटे बिना बिजली के बिताने पड़े। शुक्रवार शाम आई आंधी से बिजली पोल गिर गए थे। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कुछ घंटे में ही इनवर्टर भी जवाब दे गए। जिससे पब्लिक बिलबिला उठी। विद्युत निगम ने कई टीमें लगाकर पोलों को ठीक किया। तब जब जाकर शनिवार रात बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम आंधी से एकता कालोनी में बिजली के पोल टूट गए थे। जिससे नया मुरादाबाद जाने वाली लाइन की सप्लाई बाधित हो गई थी। नया मुरादाबाद, मंगूपुरा, मनेाहरपुर, रेल कालोनी समेत पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार रात नया मुरादाबाद वासी बिजली आने का इंतजार करते रहे। लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद तो इनवर्टर भी जवाब दे गया। गर्मी में बिजली के बिना बिलबिला उठे। शनिवार सुबह विद्युत विभाग की टीमों ने पोल और लाइन ठीक की। शनिवार रात नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। इसके अलावा मुरादाबाद के दूसरे हिस्सों में भी शनिवार को दिन भर कटौती होती रहे। आंधी से टूटी लाइनों पर शनिवार को मरम्मत कार्य किया गया। ग्रामीण इलाके में भी तार टूटे हैं। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि आंधी से पोल टूट गए थे। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। पोल ठीक करने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


ट्रैक पर गिरे पेड़, ओएचई पोल टूटा
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार रात आंधी में पेड़ टूटकर ट्रैक पर गिर गए थे। जिससे ओएचई पोल टेड़ा होने से रेल संचालन बाधित हो गया था। शनिवार सुबह भी चंदौसी रेल मार्ग पर दो जगह आंधी से पोल तिरछे हो गए थे। सिसरका और असफपुर के बीच सुबह छह बजकर दस मिनट पर लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। चालक ने ओएचई पोल तिरछा देख तो इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर विद्युत शाखा की टीम मौके पर पहुंची और पोल ठीक करने के बाद पौने ग्यारह बजे रेल संचालन शुरू किया गया अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन बीच में रुकी रही। इसके अलावा चंदौसी और सिरसका में भी पोल तिरछे हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed