{"_id":"5cd5dc4fbdec2207226ea22d","slug":"61557519439-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक में 17 मई से होंगे स्थानांतरण आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक में 17 मई से होंगे स्थानांतरण आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 17 मई से प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वार्षिक स्थानांतरण नीति के अंतर्गत ही आवेदन होंगे। बेसिक में भी शिक्षकों को स्थानांतरण नीति का इंतजार है। परिषदीय सूत्रों का कहना है कि जून तक तबादला नीति जारी होने की संभावना है।
माध्यमिक प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की वार्षिक स्थानांतरण नीति के अंतर्गत 14 मई से 17 मई तक वेबसाइट पर जिलेवार प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों रिक्त पदों की सूची फीड की जाएगी। 17 से 23 मई तक स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करेंगे। 17 से 23 मई तक आवेदन पत्र की प्रधानाचार्य की संस्तुति कराएंगे। 25 मई तक आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच और डिटिजल हस्ताक्षर पोर्टल पर अग्रसारित किए जाएंगे। 27 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक आवेदन पत्रों का परीक्षण कर अग्रसारित करेंगे। 28 मई को आवेदन पत्रों की प्रोसेसिंग के साथ मानक एवं गुणांक के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। 31 मई को अपर निदेशक आनलाइन स्थानांतरण आदेश निर्गत करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के मुताबिक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग के अन्य संस्थानों में कार्यरत वही सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता संवर्ग के शिक्षक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे जो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित हों और निजी व्यय पर स्थानांतरण चाहते हैं। आवेदक करने वालों को अपने पद के साथ विषय अनिवार्य लिखने होंगे। आनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया वेबसाइट पर होगी, जो एक निश्चित अवधि के लिए खोली जाएगी। जिले, विद्यालय एवं विषयवार रिक्त पदों का विवरण वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। उच्च गुणांक वाले आवेदकों का ही वांछित स्थान पर स्थानांतरण किया जाएगा। एक से अधिक आवेदकों के गुणांक समान होने पर अधिकतम आयु वाले आवेदक को वरीयता दी जाएगी। जिन स्कूलों में दो या इससे कम शिक्षक होंगे, उनकी जगह दूसरे शिक्षक की तैनाती होने पर आवेदक को कार्य मुक्त किया जाएगा। गौतमबुद्धनगर और लखनऊ के लिए आनलाइन आवेदन नहीं होंगे। लेकिन यहां तैनात शिक्षक अन्य जिलों के लिए आवेदन कर पाएंगे।