{"_id":"5c6c7144bdec224c7412182b","slug":"61550610756-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में कराया जाएगा प्रतियोगी परीक्षा का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में कराया जाएगा प्रतियोगी परीक्षा का अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अब शुरुआत से ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा का अभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए विभागीय शिक्षकों से क्वेश्चन बैंक तैयार करवाया जा रहा है। बीएसए के अनुसार क्वेश्चन बैंक को परिषद को भेजा जाएगा, ताकि वहां से इसे अनुमोदित किया जा सके।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए डायट प्रवक्ता, परिषदीय शिक्षकों की सहायता से प्रश्न तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों की योग्यता और कक्षा के हिसाब से एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के लिए क्वेश्चन बैंक बनाया जा रहा है। एक क्वेश्चन बैंक में 50 सवाल रखे जाएंगे। अच्छे शिक्षकों के समूह बना दिए हैं। मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अभी कई क्वेश्चन बैंक बनाएंगे, इसमें से तीन-चार सेट को चयनित किया जाएगा। प्रश्नों का उद्देश्य, सीमा, लक्ष्य एवं अन्य सभी बिंदुओं से शिक्षकों को अवगत करा दिया है। इसमें विशेष ध्यान रखना होगा कि प्रश्न अपूर्ण कथन में न हों, नकारात्मक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाए, प्रश्नों में अत्यधिक शब्दों के बजाय सरल संरचना, स्पष्ट और सटीक शब्दों का प्रयोग किया जाएगा। यह बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए है, ताकि बच्चे प्रवेश संबंधी प्रतियोगी परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकें।