फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नसीमुद्दीन को भी मिला लोकसभा का दायित्व

नसीमुद्दीन को भी मिला लोकसभा का दायित्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन को भी मिला लोकसभा का दायित्व
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आजम शेख को लोकसभा प्रभारी बनाए जाने के साथ अब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को लोकसभा का दायित्व सौंप गया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ही स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेंगे। इसके लिए 19फरवरी से उनका दौरा भी तय हो गया है। 25 फरवरी तक विधानसभावार जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं कर स्थानीय मुद्दों को लेकर रायशुमारी करेंगे।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी 19 फरवरी को दोपहर एक बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे। ब्लाक एवं नगर कमेटियों के साथ वार्ता करेंगे। 20 फरवरी को सुबह नौ बजे डिलारी ब्लाक के अदलपुर, जुलठकिया, रेहटा माफी, करनपुर, अलिया बांद गांवों का दौरा करेंगे। अपराह्न चार बजे से डिलारी ब्लाक के अलिया बोंद गांव पहुंचेंगे। शाम पांच बजे मुरादाबाद के वार्ड 39, वार्ड 59 में जनसंपर्क करेंगे। 21 फरवरी को भरतपुर टांडा, रानीनगला, निवाड़ खास, सरदार नगर, अटरिया, पीपलसाना का दौरा करेंगे। पांच बजे टांडा के पीपलसाना, और शाम छह बजे से मुरादाबाद के वार्ड 25 और आठ में जनसंपर्क करेंगे। 22 फरवरी को कांठ के ग्राम फलैदा, फतेहपुर विश्नोई, अंयारी, मोढ़ातैया, शाहपुर मुबारकपुर में चौपाल लगाएंगे। 23, 24 और 25 फरवरी को भी देहात और मुरादाबाद के वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से स्थानीय मुद्दों पर चुनावी चर्चा करेंगे। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि जनसंपर्क और चौपाल कार्यक्रम के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी घोषणा पत्र तैयार करेंगे। जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मुरादाबाद लोकसभा में दो प्रभारी तैनात होने से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed