फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ओडीओपी समिट में 1230 करोड़ रुपये का ऋण वितरित

ओडीओपी समिट में 1230 करोड़ रुपये का ऋण वितरित, आठ जिलों के उद्यमियों ने लिया हिस्सा

Sun, 16 Dec 2018 02:12 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 16 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ओडीओपी समिट में 1230 करोड़ रुपये का ऋण वितरित
ओडीओपी समिट - फोटो : अमर उजाला
‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत शनिवार को मुरादाबाद में धातु शिल्प विषय पर दो दिवसीय ओडीओपी समिट का भव्य शुभारंभ करते हुए प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने 7377 लाभार्थियों को 1230 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। समिट में अलीगढ़, एटा, कानपुर देहात, गाजियाबाद, मथुरा, संत कबीर नगर और शामली समेत प्रदेश के आठ जिलों के उद्यमियों ने धातु के हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर आवास विकास फेस टू के मैदान में आयोजित दो दिवसीय समिट का शुभारंभ करने के बाद मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। ओडीओपी योजना शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्हाेंने कहा कि सरकार लघु उद्यमियों, दस्तकारों, कारीगरों एवं हस्त शिल्पियों के विकास के प्रयासरत है।
विज्ञापन


उन्होंने 7377 लाभार्थियों को 1230 करोड़ रुपये के ऋण के चेक वितरित किए। मंत्री ने कहा कि जब तक अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का विकास नहीं होता तब तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 हजार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम इकाईयां हैं। इनमें एक करोड़ 40 लाख दस्तकार एवं हस्तशिल्पी हैं। सरकार ने इन सभी को गुमनामी से निकालने के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट आरक्षित किया है। समिट में 56 चयनित लाभार्थियों को आधुनिक टूल किट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिट में मुरादाबाद के ओडीओपी प्रोडक्ट मेटल हैंडीक्राफ्ट के 1461 लाभार्थियों को 423 करोड़ रुपये, एटा के चयनित उत्पाद घुंघरू घंटी के 2280 लाभार्थियों को 100.29 करोड़ रुपये, मथुरा के चयनित उत्पाद सैनेटरी फिटिंग के 1407 लाभार्थियों को 172.60 करोड़ रुपये, अलीगढ़ के ताला एवं हार्डवेयर उत्पाद के 983 लाभार्थियों को 209 करोड़ रुपये, कानपुर देहात के बर्तन उद्योग के 1066 लाभार्थियों को 4.07 करोड़ रुपये, शामली के रिम व एक्सेल के आठ लाभार्थियों को 3.86 करोड़ रुपये, संत कबीर नगर के पीतल बर्तन के 7 लाभार्थियों को 0.397 करोड़ रुपये और गाजियाबाद के इंजीनियरिंग उत्पाद के 165 लाभार्थियों को 317 करोड़ रुपये के ऋण चेक वितरित किए गए।


मंत्री ने लाभार्थियों से आह्वान किया कि वह बैंक से मिले धन का अधिकतम सदुपयोग कर बैंकों को समय से ऋण वापस करें। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायती राज राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. रविन्द्र नायक, नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार, मंडलायुक्त अनिल राजकुमार, डीएम राकेश सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप प्रबंधक केडी बंसल, क्षेत्रीय प्रबंधक टीपी नंदा, सहायक महाप्रबंधक सतीश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में बैंकर्स एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed