फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एमआर टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे शिक्षक

एमआर टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे शिक्षक

Thu, 13 Dec 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एमआर टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे शिक्षक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मिजिल्स रुबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान की जन जागरूकता की जिम्मेदारी अब शिक्षकों को सौंप दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 12 शिक्षकों की टीम तैयार कर दी है। टीम मुस्लिम इलाकों के दो जोन में अभिभावकों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेगी।
मुरादाबाद जिले में स्कूलों और मदरसों में 29.1 फीसदी टीकाकरण हुआ है। मुस्लिम इलाकों में टीकाकरण का औसत काफी कम है। स्कूलों और मदरसों में सात लाख से अधिक बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार के मुताबिक टीम ए में असालतपुरा जदीद प्राथमिक विद्यालय के एजाजुल हक, असालतपुरा कदीम प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक उस्मान आरिफ, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटार शहीद के शिक्षक मुजाहिद अली, प्राथमिक विद्यालय कानूनगोयान के शहनाज अख्तर, प्रावि किसरौल बालक के रिहाना परवीन, उप्रावि मुलगपुरा के आसिम सिद्दीकी को शामिल किया है। टीम बी में प्रावि मिलक मुकर्रबपुर के वसीम अशरफ, प्रावि बंगलागांव के कौशर अशरफ, प्रावि दांग के शिक्षक तहव्वुर हुसैन, प्रावि पीटीसी के चंद्रा बी, प्रावि नई बस्ती के शिक्षक मो शाकिर और प्रावि मुफ्तीटोला के शिक्षक महताब जहां को टीम में शामिल किया है। बीएसए ने कहा कि दोनों टीमों के शिक्षक एमआर अभियान का प्रचार प्रसार करेंगे। अभिभावकों को टीकाकरण के फायदे बताएंगे। बीएसए के मुताबिक जिन स्कूलों में टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम है वहां टीमों को भेजा जाएगा। टीमें शत प्रतिशत टीकाकरण कराएंगी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त राहत हुसैन टीमों के बीच समन्वय करेंगे।
विज्ञापन



बीआईओ और एनपीआरसी की समीक्षा बैठक ली
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारियों और न्याय पंचायत समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। बीएसए ने परिषदीय स्कूलों में चल रही विभन्न योजनाओं समेत एनपीएस के दायरे में आने वाले शिक्षकों के फार्म भरे जाने की समीक्षा की। बीएसए ने न्याय पंचायत समन्वयकों से स्कूलवार कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में कार्य अधूरा है उसे जल्दी पूरा कराया जाए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी नगर मीना मनराल, नागेंद्र सिंह, भुवन प्रकाश, प्रेम सुख गंगवार, ओमेंद्र त्रिपाठी और राहुल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed