{"_id":"5c06e787bdec22417a2ed06c","slug":"61543956359-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी का अपमान करने पर फूंका सुरेंद्र सिंह का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जी का अपमान करने पर फूंका सुरेंद्र सिंह का पुतला
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को हिंदू कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह का पुतला फूंका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एसोसिएट प्रोफेसर ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट की है जिसमें हनुमान जी का अपमान किया गया है। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री सचिन सिंह ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र सिंह ने भगवान हनुमान को बाबा साहेब के पैरों में गिराकर चित्र सोशल मीडिया पर डाला है। ऐसा करके डॉ. सुरेंद्र सिंह ने हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। इससे विद्यार्थियों में आक्रोश है। नारेबाजी के बीच एबीवीपी कार्यकर्ताआें ने प्रोफेसर के पुतले को आग के हवाले कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताआें ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में पंकज चंद्रा, प्रमोद कुमार, विवेक पांडे आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे ने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था। बोले, किसी की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था। इसके लिए खेद प्रकट करता हूं। वहीं, प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया जा रहा है। 24 घंटे में उन्हें अपना स्पष्टीकरण देना होगा। जवाब के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि किसी भी शिक्षक द्वारा इस तरह की पोस्ट करना गलत है।
विज्ञापन
बजरंग दल पदाधिकारी दी मुगलपुरा में तहरीर
मुरादाबाद।
बजरंग दल के किसरौल खंड संयोजक अभिनव भटनागर ने डा. सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मुगलपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभिनव ने तहरीर में कहा है कि डा. सुरेंद्र ने फेसबुक पर हनुमान जी के बारे में अभद्र पोस्ट की है। इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर मुगलपुरा ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला जांच के लिए सर्विलांस सेल को भेजा गया है।