फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सीवर खुदाई से शहर में लग रहा जाम, जनता परेशान

सीवर खुदाई से शहर में लग रहा जाम, जनता परेशान

Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीवर खुदाई से शहर में लग रहा जाम, जनता परेशान
प्रतीकात्मक तस्वीर

शहर में सीवर लाइन के लिए हो रही खुदाई से शहर में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सड़कों पर जगह-जगह खुदाई की जा रही है। जिसकी वजह से एक साइड में यातायात बाधित होने से दूसरी साइड में भी जाम लग रहा है। सोमवार को भी शहर में कई बार वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सौ, दो सौ मीटर की दूरी तय करने में भी वाहन चालकों को घंटों लग गए। स्थानीय लोगों ने सीवेज लाइन की खुदाई रात के समय में कराने का अनुरोध किया था लेकिन इस अनुरोध को सीवर लाइन डालने वाली कंपनी ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन


महानगर में सीवर लाइन डाली जा रही है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन, हरथला, कांठ रोड, फव्वारा तिराहा तथा अन्य रोड पर जगह- जगह सड़क खोदी जा रही है। इससे यातायात बाधित हो रहा है। इन मार्गों पर सोमवार को जाम लग जाने की वजह लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को डबल फाटक से लोकोशेड पुल की ओर जाने वाले लोगों को घंटों लग गई। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के सिपाही, होमगार्ड और सिविल पुलिस के सिपाही भी यातायात चालू कराने के लिए जुटे रहे। लेकिन जगह जगह हो रही सड़क की खुदाई और सीवर लाइन बिछाने के कार्य की वजह से सुबह से लेकर रात तक कई बार जाम के हालात पैदा हुए। रही सही कसर नो एंट्री के समय में शहर के अंदर घुसे भारी वाहनों ने पूरी कर दी। बाईपास तथा अन्य इलाकों में तैनात ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की वजह से नो एंट्री होने के बावजूद भारी वाहन शहर के अंदर घुस आए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फव्वारा चौराहे के पास की सड़क पर सीवर लाइन बिछा दी गई है लेकिन वहां सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जिसकी वजह से धूल उड़ रही है और ऊबड़ खाबड़ सड़क के कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed