फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गोपीवाला और पीपली घनश्याम में शावक के साथ दिखाई दिया तेंदुआ, फैली दहशत

गोपीवाला और पीपली घनश्याम में शावक के साथ दिखाई दिया तेंदुआ, फैली दहशत

Sun, 07 Oct 2018 01:22 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
गोपीवाला  और पीपली घनश्याम में शावक के साथ दिखाई दिया तेंदुआ, फैली दहशत
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। गोपीवाला और सुरजननगर क्षेत्र के गांव पीपली घनश्याम में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंची। जवाहर नवोदय विद्यालय में तेंदुआ दिखाई देने के बाद में यहां से दो किमी दूर स्थित गोपीवाला के पास पहुंच गया। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गांव के अहमद अली के घर के पास तेंदुआ पहुंच गया।
विज्ञापन

कुत्तों के भौंकने पर उसने छत के ऊपर चढ़ कर टार्च जलाई तो कुछ दूर तेंदुआ बैठा था। उसके साथ दो शावक भी थे। शोर मचाने पर लोग लाठी डंडे लेकर वहां आ गए। जिस पर तेंदुआ पास में स्थित विपिन कुमार के गन्ने के खेत में चला गया। घटना से गांव गोपीवाला और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। धार्मिक स्थलों से सतर्कता बरतने और अकेले जंगल में न जाने को कहा गया।
विज्ञापन

घटना से गांव कालेवाला, माधोवाला, असलेमपुर, निर्मलपुर आदि में दहशत का माहौल है। उधर सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव पीपली घनश्याम में भट्ठे पर जाने वाली रोड़ पर तेंदुआ आठ दिन से देखा जा रहा है। शुक्रवार की रात को छवील सिंह भट्ठे पर सो रहे थे। अचानक तेंदुए के गुर्राने से उनकी आंख खुल गई। उन्होंने देखा की एक तेंदुआ भट्ठे की ओर आ रहा है। जिस पर उन्होंने मजदूरों को जगाया। पटाखे छोड़कर तेंदुए को भगाया। घटना से कई गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed