फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मैदान में भरा पानी, मायूस लौटी लड़कियां

मैदान में भरा पानी, मायूस लौटी लड़कियां

Thu, 05 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मैदान में भरा पानी, मायूस लौटी लड़कियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

23 वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में बारिश से पानी भर जाने की वजह से बुधवार को भी दरोगा भर्ती की दौड़ परीक्षा नहीं हो पाई। परीक्षा स्थगित होने से अन्य जनपदों से आई लड़कियों को मायूस ही घर लौटना पड़ा। अब इन इनकी दौड़ परीक्षा आठ जुलाई को होगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा (सब इंस्पेक्टर) के 3306 पदों के लिए दौड़ परीक्षा कराई जा रही है। इनमें 600 पद महिला दरोगा के हैं। लिखित परीक्षा पास कर चुकी लड़कियाें की दौड़ परीक्षा बुधवार को थी। लेकिन मंगलवार देर से बुधवार तड़के तक हुई बारिश की वजह से मैदान में पानी भर गया था। बुधवार को 123 महिला अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में भाग लेने पहुंची थी। लेकिन मैदान में पानी भरा होने की वजह से दौड़ शुरू नहीं हो पाई। सुबह छह बजे सभी लड़कियों ने मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। अफसरों ने मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद भर्ती बोर्ड को इसकी जानकारी दी। तब बुधवार को होने वाली दौड़ परीक्षा स्थगित कर दी। दूसरे जनपदों से आई लड़कियों को मायूस की वापस लौटना पड़ा। बलिया से आईं प्रार्थना पांडे, शैल कुमारी, रानी पांडे, प्रीति सिंह बबिता कुमारी ने बताया कि वह भारी परेशानियों के बीच यहां तक पहुंचीं। मैदान में पानी भर जाने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा है। दोबारा आठ जुलाई को बुलाया गया है। इतनी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है कि कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। डिप्टी एसपी गजराज सिंह ने बताया कि बुधवार को 123 महिला अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा थी। सभी लड़कियों आकर अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। मैदान में पानी भर जाने की वजह से दौड़ स्थगित कर दी गई है। इनकी दौड़ परीक्षा अब आठ जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed