फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महंगे शौक पूरे करने को लुटेरा बन गया बीटेक का छात्र

महंगे शौक पूरे करने को लुटेरा बन गया बीटेक का छात्र

Thu, 19 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
महंगे शौक पूरे करने को लुटेरा बन गया बीटेक का छात्र
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महंगे शौक पूरे करने को बीटेक छात्र लुटेरा बन गया। उसने महिलाओं से पर्स और मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। बुधवार सुबह सिविल लाइंस पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी छात्र को दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर लूटा गया पर्स व मोबाइल बरामद कर लिया।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात रामगंगा विहार में रश्मि रस्तोगी से पर्स व मोबाइल लूट लिया गया था। जबकि शुक्रवार को भी इसी अंजाम में लूट की घटना की गई थी। इन दोनों घटनाओं को सफेद रंग की स्कूटी सवार लुटेरे ने अंजाम दिया था। बुधवार को पुलिस रामगंगा विहार में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी सवार युवक आ गया। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर इस मामले में आशियाना कालोनी निवासी अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सफेद रंग की स्कूटी भी बरामद कर ली है। जिससे उसने घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि वह बीटेक फाइनल वर्ष का छात्र है। उसके पिता सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। जबकि परिवार आशियाना कालोनी में रहता है। आरोपी ने बताया कि उसे महंगा मोबाइल और कपड़े खरीदने थे। जिसके लिए उसने अपनी स्कूटी से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed